{"_id":"667e65e95e4b8c7fd6039786","slug":"agar-malwa-news-father-and-son-died-due-to-electric-shock-while-cutting-bamboo-tree-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agar Malwa News: बांस के पेड़ की कटाई करने के दौरान बाप-बेटे को लगा करंट, दोनों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agar Malwa News: बांस के पेड़ की कटाई करने के दौरान बाप-बेटे को लगा करंट, दोनों की मौके पर मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 28 Jun 2024 12:57 PM IST
विज्ञापन
सार
कटाई के दौरान प्रताप सिंह उम्र 24 साल निवासी ग्राम बिजानगरी अचानक बांस के पेड़ों के ऊपर से जा रहे बिजली तार की चपेट में आ गया।
करंट से बाप-बेटे की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यालय के बड़ोद थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बीजानगरी में बांस के पेड़ों की कटाई करने के दौरान बाप-बेटे करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos
बड़ोद थाना प्रभारी कृष्णकांत तिवारी ने बताया कि दोनों बाप बेटे उनके खेत पर बांस के पेड़ की कटाई कर रहे थे। इस दौरान प्रताप सिंह उम्र 24 साल निवासी ग्राम बिजानगरी अचानक बांस के पेड़ों के ऊपर से जा रहे बिजली तार की चपेट में आ गया। जिससे उसे करंट लग गया। इस दौरान वहां पर उपस्थित उसके पिता शिव सिंह पिता कालू सिंह उम्र 62 वर्ष उसे बचाने गए तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों बाप बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलने पर बड़ोद थाना पुलिस और बीजानगरी चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को बरामद कर पीएम के लिए बड़ोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। वहां से दोनों शवों का पीएम उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

कमेंट
कमेंट X