सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa News ›   Agar Malwa News: Raid on illegal silver refinery, huge cache of chemicals and machinery seized, two arrested

Agar Malwa News: अवैध रूप से चल रही चांदी रिफाइनरी पर छापा, बड़ी मात्रा में केमिकल-मशीनरी जब्त, दो गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा Published by: Priya Verma Updated Sat, 18 Apr 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
सार

रिहायशी इलाके में जहरीले धुएं की शिकायतों के बीच खिरनी तकिया में चल रही अवैध चांदी रिफाइनरी का खुलासा हुआ है। संयुक्त कार्रवाई में लाखों के केमिकल और उपकरण जब्त कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

Agar Malwa News: Raid on illegal silver refinery, huge cache of chemicals and machinery seized, two arrested
अवैध रूप से चल रही चांदी रिफाइनरी पर छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने शहर के खिरनी तकिया क्षेत्र में रिहायशी इलाके के बीच संचालित हो रही एक अवैध चांदी रिफाइनरी का बड़ा खुलासा किया है। तंग गली में स्थित एक मकान के अंदर चल रही इस फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुए करीब 20 लाख रुपए के केमिकल और उपकरण जब्त किए गए हैं। मामले में दो आरोपियों को राउंडअप किया गया है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार खिरनी तकिया क्षेत्र के रहवासियों ने लंबे समय से इलाके में फैल रहे जहरीले धुएं और गैस की शिकायत की थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस और नगर पालिका की टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी। जांच के दौरान मकान के भीतर अवैध रूप से चांदी रिफाइनिंग का काम होता पाया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में खतरनाक केमिकल और मशीनरी बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फैक्ट्री बिना किसी वैध अनुमति और फायर सेफ्टी व्यवस्था के संचालित की जा रही थी, जिससे आसपास रहने वाले लोगों की जान को गंभीर खतरा बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Dhar News: घाट पर अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, युवक के पैर दबे, पति के सीने से लगकर बिलखती रही पत्नी

नगर पालिका सीएमओ कुशल सिंह डोडवे ने बताया कि फैक्ट्री पूरी तरह अवैध रूप से संचालित हो रही थी। यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे और केमिकल का उपयोग भी नियमों के विपरीत किया जा रहा था, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों पर खतरा था।

कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने बताया कि मामले में मोहम्मद आबिद (30) और मोजुद्दीन (50) को राउंडअप किया गया है। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 272, 289 सहित विष अधिनियम, फैक्ट्री अधिनियम और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध रिफायनरी का नेटवर्क और कहां तक फैला हुआ है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र के रहवासियों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से जहरीले धुएं और बदबू से परेशान लोग इस कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed