सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa News ›   Agar Malwa News Two trucks caught fire during a road accident in Susner

Agar Malwa News: सुसनेर में सड़क हादसा, दो ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में लगी आग, अन्य वाहन भी आए चपेट में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर-मालवा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 16 Dec 2023 09:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Agar Malwa News: आगर-मालवा जिले के सुसनेर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दौरान दो ट्रक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में आग लग गई। वहीं, दो अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ गए।

Agar Malwa News Two trucks caught fire during a road accident in Susner
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगर-मालवा के सुसनेर नगर में शनिवार देर शाम को भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां दो ट्रकों की हुई आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों में आग लग गई, जिसकी चपेट में दो अन्य वाहन भी बताए जा रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, घटना आगर-मालवा के नेशनल हाइवे पर स्थित डाक बंगला चौराहे की बताई जा रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि दो ट्रकों में हुई आपसी भिड़ंत के बाद दोनों में आग लग गई, जिसकी चपेट में एक अन्य ट्रक व सड़क पर खड़ी हुई कार भी लपेटे में आ गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि उसमें विस्फोट भी हो रहा था। साथ ही लोगों के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना के पश्चात से ही जिले भर की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग को बुझाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। आगर एसपी विनोद कुमार सिंह व SDM मिलिंद ढोके घटनस्थल पर पहुंचे हैं, जहां आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आग लगने के लगभग आधे घंटे के पश्चात भी नगर परिषद का दमकल मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगो में काफी नाराजगी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed