सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa News ›   Agar Malwa Villagers demonstrated at collectorate gate demanding to free cremation ground from encroachment

Agar Malwa: कलेक्ट्रेट गेट पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, श्मशान की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, आगर-मालवा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 01 Jul 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
सार

आगर कलेक्ट्रेट गेट पर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मांग है कि श्मशान की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। अपर कलेक्टर के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन खत्म किया।

Agar Malwa Villagers demonstrated at collectorate gate demanding to free cremation ground from encroachment
प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगर-मालवा जिले में ग्राम पड़ाना के ग्रामीणों द्वारा आगर कलेक्ट्रेट गेट पर बैठकर जमकर धरना प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों द्वारा गांव में दबंग द्वारा किए गए श्मशान की भूमि पर अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।

Trending Videos


सोमवार को आगर के ग्राम पड़ाना के ग्रामीण बस भरकर आगर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में पहुंचे। जहां पर ग्रामीणों द्वारा कलेक्ट्रेट के गेट पर बैठकर जमकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ग्रामीण कलेक्ट्रेट के गेट पर बैठ गए और सभी कर्मचारियों का आवागमन बंद कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव में मृतकों का अंतिम संस्कार करने हेतु नदी के पास एक श्मशान है, जिस पर नंदकिशोर नामक एक दबंग व्यक्ति द्वारा श्मशान की भूमि पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में उनके द्वारा जनसुनवाई में भी आवेदन दिया था, जिसके बाद पटवारी गिरदावर वहां पर आए तो उनका कहना है कि इस नंबर की भूमि यहां पर नहीं है। इस नंबर की भूमि नदी में है। जबकि इस नंबर पर जल ग्रहण मिशन का एक ऑफिस भी बना हुआ है। इस श्मशान पर ग्रामीण लंबे समय से अंतिम संस्कार करते आ रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान उनके पास अपर कलेक्टर राम वर्मा पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन बंद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed