{"_id":"6673e5b76878074fb002abaf","slug":"agar-malwa-woman-creates-ruckus-in-kotwali-police-station-police-is-not-taking-action-on-complaint-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agar Malwa: कोतवाली थाने के सामने महिला का हंगामा, कहा- शारीरिक शोषण की शिकायत पर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agar Malwa: कोतवाली थाने के सामने महिला का हंगामा, कहा- शारीरिक शोषण की शिकायत पर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 20 Jun 2024 01:47 PM IST
विज्ञापन
सार
पीड़ित महिला का आरोप है कि वह पिछले कई दिनों से पुलिस से मदद मांग रही, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। उसने एक व्यक्ति के खिलाफ शारीरिक शोषण का केस दर्ज कराया है।
सड़क पर हंगामा करती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिला मुख्यालय पर देर रात कोतवाली थाने के सामने हाइवे पर एक महिला ने जमकर हंगामा कर दिया। महिला थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए अपने दुधमुहे बच्चे को गोद में लेकर सड़क पर बैठ गई और आते जाते लोगों से मदद की गुहार लगाने लगी। करीब आधे घंटे तक थाने के सामने हाईवे पर गहमागहमी चलती रही।
Trending Videos
दरअसल, हंगामा करने वाली महिला का आरोप है कि जाहिद नामक व्यक्ति ने उसका शारीरिक शोषण किया है। जिस पर कार्रवाई की मांग को लेकर वह थाने पहुंची थी। पुलिस ने महिला की गुहार नहीं सुनी तो वह परेशान होकर कोतवाली थाने के सामने हाइवे पर बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मी उसे उठाने की कोशिश करते रहे लेकिन वह नहीं मानी। कुछ देर बाद महिला आरक्षक भी मौके पर पहुंची और महिला को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, महिला ने उसकी भी नहीं सुनी। इस दौरान वह आते जाते राहगीरों से मदद की गुहार लगाती रही। पुलिस की काफी मशक्कत के बाद महिला सड़क से हटी। महिला का आरोप है कि वह पिछले कई दिनों से पुलिस से मदद मांग रही, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।
वहीं, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कैमरे के सामने तो कुछ नहीं कहा। लेकिन, बाद में उन्होंने कहा कि महिला रोज रोज परेशान करती है। वह नशे की हालत में है, इसलिए हंगामा कर रही है।

कमेंट
कमेंट X