फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa News ›   Maa Baglamukhi Temple Donation Case: No financial irregularities found in probe; non-governmental

मां बगलामुखी मंदिर दान विवाद: जांच के बाद समिति भंग, अब सरकारी खाते में जमा होगा मंदिर का खजाना; मनमानी खत्म

Thu, 16 Jul 2026 10:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 10:44 AM IST
सार

आगर मालवा के विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में दान संग्रह को लेकर विवादों में रही अशासकीय समिति की जांच पूरी हो गई है। जांच में वित्तीय अनियमितता नहीं मिली है।

विज्ञापन
Maa Baglamukhi Temple Donation Case: No financial irregularities found in probe; non-governmental
मंदिर में अब सिर्फ शासकीय व्यवस्था चलेगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगर मालवा के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में दान संग्रह को लेकर विवादों में रही अशासकीय समिति की जांच पूरी होने के बाद प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। कलेक्टर प्रीति यादव द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच दल ने अपनी रिपोर्ट में समिति के कार्यों में किसी प्रकार की आर्थिक अनियमितता या वित्तीय गड़बड़ी नहीं पाई है। हालांकि समिति का संचालन नियमों के अनुरूप नहीं होने के कारण उसे अब मंदिर परिसर में सक्रिय रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


कलेक्टर प्रीति यादव ने बताया कि जांच दल ने समिति के बैंक खातों, लॉकर और अभिलेखों की जांच के साथ समिति सदस्यों से भी चर्चा की। रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितता सामने नहीं आई, लेकिन मंदिर परिसर में इस प्रकार की अशासकीय समिति का संचालन नियम विरुद्ध पाया गया। इसलिए समिति के पास जमा समस्त नकद राशि, 29 किलोग्राम चांदी और 105 ग्राम सोना मंदिर की शासकीय प्रबंध समिति को सौंपा जाएगा। यह राशि और आभूषण शासकीय खाते एवं लॉकर में सुरक्षित रखे जाएंगे।
विज्ञापन


दान व्यवस्था होगी पूरी तरह पारदर्शी
जांच रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने मंदिर में दान व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने का निर्णय लिया है। मंदिर में आने वाले प्रत्येक दान की निगरानी की जाएगी तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि श्रद्धालुओं द्वारा दिया गया दान केवल मंदिर विकास और मां की सेवा में ही उपयोग हो। मंदिर प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में मंदिर के नाम पर किसी भी प्रकार की समानांतर व्यवस्था संचालित न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को किया जाएगा जागरूक
प्रशासन श्रद्धालुओं को भी जागरूक करेगा ताकि उनका दान गलत हाथों में न पहुंचे। मंदिर परिसर में प्रचार-प्रसार के माध्यम से बताया जाएगा कि दान केवल अधिकृत दान पात्र या मंदिर समिति कार्यालय में रसीद प्राप्त कर ही करें। मंदिर कर्मचारियों को भी सक्रिय भूमिका दी जाएगी, जो दान देने वाले श्रद्धालुओं को तत्काल रसीद उपलब्ध कराने और व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

2024 में बनी थी समिति
जांच में सामने आया कि वर्ष 2024 में गठित इस अशासकीय समिति द्वारा मंदिर परिसर में रसीद काउंटर लगाकर नकद राशि, सोना और चांदी का संग्रह किया जा रहा था। समिति की रसीदों पर पंजीयन क्रमांक, बैंक खाते का विवरण और मोबाइल नंबर भी अंकित थे। इसी व्यवस्था को लेकर शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने जांच कराई थी।

ये भी पढ़ें- MP Weather Today: एमपी में मानसून की रफ्तार थमी, 35 जिलों में बारिश का घाटा, 19 जुलाई से फिर बदलेगा मौसम

कलेक्टर प्रीति यादव का बयान
कलेक्टर प्रीति यादव ने कहा कि जिले में पदस्थापना के दौरान उन्हें मां बगलामुखी की सेवा का अवसर मिला है। प्रयास है कि मंदिर का विकास हो और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर एवं पारदर्शी व्यवस्था मिले। उन्होंने कहा कि जांच में वित्तीय गड़बड़ी नहीं मिली है, लेकिन भविष्य में दान व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास और मजबूत हो।

 

जानें कैसे आस्था को हथियार बना रहे थे ठग
गौरलतब है कि पूर्व में मंदिर के नाम और तस्वीरों का उपयोग कर फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी आईडी संचालित की जा रही हैं थी। इन प्लेटफॉर्मों पर गारंटी से मिर्ची हवन, वशीकरण, सरकारी नौकरी में सफलता और विशेष तांत्रिक अनुष्ठान जैसे दावे कर श्रद्धालुओं से मोटी रकम वसूली जा रही थी। बता दें ऐसे मामलों से बचाव के लिए मंदिर प्रबंधन स्पष्ट कर चुका है कि मंदिर परिसर में मिर्ची हवन पूरी तरह प्रतिबंधित है और इस प्रकार की ऑनलाइन सेवाओं से मंदिर का कोई संबंध नहीं है।

समिति ने किया था आगाह
मंदिर प्रबंध समिति ने अपने पत्र में उल्लेख किया था कि सोशल मीडिया पर मां बगलामुखी मंदिर की धार्मिक पहचान का दुरुपयोग कर श्रद्धालुओं को भ्रमित किया जा रहा है। फर्जी पेजों और चैनलों के माध्यम से हवन-पूजन के नाम पर धन वसूला जा रहा था। समिति ने पुलिस से ऐसे सभी प्लेटफॉर्मों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई और फर्जी आईडी बंद कराने की मांग की थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed