फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa News ›   Madhya Pradesh: ‘Bharatiya Matrubhasha Anushthan’ begins today at Bharat Bhavan; Chief Minister Mohan Yadav to

मध्य प्रदेश: भारत भवन में आज से ‘भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान’, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

Mon, 14 Sep 2026 08:09 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 14 Sep 2026 08:09 AM IST
सार

राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर भोपाल के भारत भवन में 14 और 15 सितंबर को दो दिवसीय ‘भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान’ आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार शाम 4 बजे इसका शुभारंभ करेंगे, जिसमें देशभर के पत्रकार, साहित्यकार और कवि भारतीय भाषाओं और सांस्कृतिक विरासत पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: ‘Bharatiya Matrubhasha Anushthan’ begins today at Bharat Bhavan; Chief Minister Mohan Yadav to
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर भारत भवन में सोमवार से दो दिवसीय ‘भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव शाम 4 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। 14 और 15 सितंबर को होने वाले इस आयोजन का मुख्य विषय ‘मातृभाषा, संस्कृति और भारतीय जीवन-मूल्यों पर संवाद’ रखा गया है। कार्यक्रम में देशभर से वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और कवि शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य भारतीय भाषाओं, बोलियों और उनमें मौजूद साहित्यिक-सांस्कृतिक विरासत पर संवाद करना है। संस्कृति विभाग के वीर भारत न्यास और संस्कृति संचालनालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारत भवन, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान और मातृभाषा मंच की सहभागिता रहेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  लाडली बहनों के खातों में पहुंचे 1835 करोड़, सीएम ने की पीएम के जन्मदिन पर घर-घर दीप जलाने की अपील
विज्ञापन


भाषा और पत्रकारिता पर होगी चर्चा
पहले दिन मुख्यमंत्री के शुभारंभ के बाद शाम 4:30 बजे ‘मातृभाषा से राष्ट्रभाषा : भाषाओं में भारत की आत्मा’ विषय पर चर्चा होगी। इसके बाद शाम 6 बजे ‘भाषाई पत्रकारिता, समाज की आवाज’ विषय पर विमर्श होगा। इसमें अलग-अलग भारतीय भाषाओं से जुड़े पत्रकार और विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। शाम 7:30 बजे राष्ट्रीय कवि सम्मेलन होगा। इसमें कीर्ति काले, स्वयं श्रीवास्तव, दिनेश दिग्गज, शैलेन्द्र मधुर, अज़हर इकबाल और रामायणधर द्विवेदी काव्य पाठ करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय भाषाओं और बोलियों के गीतों की प्रस्तुति से होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल मेट्रो की समय-सारणी मंगलवार से बदलेगी, शाम के व्यस्त समय में हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन

डिजिटल दौर में मातृभाषा पर मंथन
15 सितंबर को आयोजन में ‘डिजिटल युग में मातृभाषाएँ : संकट, संभावना और नई पत्रकारिता’ विषय पर चर्चा होगी। इसके बाद ‘भाषा अनेक, भारत एक’ विषय पर संवाद होगा। इसमें उर्दू, मराठी, असमिया, मलयालम सहित विभिन्न भाषाओं के पत्रकार और लेखक शामिल होंगे। शाम 7:30 बजे ‘संत राग’ कार्यक्रम में संत कवियों की वाणी की प्रस्तुति होगी। 

ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश के 7,500+ मेधावी विधार्थियों को मिलेगी ई-स्कूटी, CM मोहन यादव 16 सितंबर को करेंगे वितरण

दुर्लभ पुस्तकों की प्रदर्शनी भी
आयोजन स्थल पर भारतीय भाषाओं और बोलियों से जुड़ी शब्द-चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा भारतीय परंपरा के महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों और विभिन्न विषयों पर आधारित पुस्तकों का लोकार्पण भी होगा। आयोजकों के अनुसार भारतीय सभ्यता और संस्कृति की स्मृतियां मातृभाषाओं, बोलियों और लिपियों में सुरक्षित हैं। इस आयोजन के जरिए भाषाई विरासत, साहित्य और पत्रकारिता के योगदान पर चर्चा के साथ नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed