{"_id":"652bdf6bdeb03dc5860aab67","slug":"mp-election-2023-agar-and-susner-assembly-congress-candidates-response-vipin-wankhede-bheru-singh-parihar-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: टिकट मिलने के बाद क्या बोले आगर विधानसभा और सुसनेर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: टिकट मिलने के बाद क्या बोले आगर विधानसभा और सुसनेर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 15 Oct 2023 06:17 PM IST
विज्ञापन
सार
MP Assembly Election 2023: आगर और मालवा विधानसभा सीट से क्रमश: विपिन वानखेड़े और भेरू सिंह परिहार ने कांग्रेस का टिकट मिलने पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें खबर...।
आगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े और मालवा से प्रत्याशी भेरू सिंह परिहार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
MP Election: मध्यप्रदेश के आगर सीट से टिकट मिलने पर कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व को इसके लिए धन्यवाद दिया। वहीं, आगर मालवा जिले की सुसनेर विधानसभा सीट से भेरू सिंह परिहार ने कांग्रेस प्रत्याशी बनने पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि लोगों की मांग पर हाईकमान ने टिकट दिया है। इसके लिए उन्होंने हाईकमान और दिग्विजय सिंह का आभार जताया।
Trending Videos
'जनता की आवाज उठाने वाले को मिला टिकट'
आगर सीट प्रत्याशी विपिन वानखेड़े ने कहा कि जनता के द्वारा उठाई आवाज के कारण मुझे शीर्ष नेतृत्व ने मौका दिया है। जनता की आवाज कौन उठा रहा है, इस आधार पर नेतृत्व ने मौका दिया है। कांग्रेस की सरकार बनने पर मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। दरअसल, विपिन वानखेड़े आगर सीट से वर्तमान विधायक हैं। वह एनएसयूआई के करीब आठ वर्षों से प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। आगर सीट से पिछले उपचुनाव में जीते थे। आगर सीट पर विपिन वानखेड़े का मुकाबला बीजेपी की ओर से घोषित हुए प्रत्याशी मधु गहलोत से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर में पूजा और दर्शन करने पहुंचे भेरू सिंह
वहीं, सुसनेर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनने पर भेरू सिंह परिहार ने प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ मंदिर और नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान भेरू सिंह परिहार ने कहा कि लोगों की मांग पर हाईकमान ने टिकट दिया है। इसके लिए हाईकमान व दिग्विजय सिंह का आभार। साथ ही कहा कि जीतकर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।
भेरू सिंह परिहार पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने राजस्थान के झालावाड़ जिले से राजनीति की शुरुआत की थी। उनके परिवार के सदस्यों का आगर जिले की जिला पंचायत जनपद और नगर परिषद में प्रभाव रहा है। सोंधिया बहुल क्षेत्र होने से सोंधिया जाति के वोटरों में अच्छी पैठ है। राजस्थान के झालावाड़ जिले के डग, पिड़ावा, भवानीमंडी में भी पारिवारिक सदस्यों का राजनीति में खासा हस्तक्षेप है।

कमेंट
कमेंट X