सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News: Fugitive accused arrested in four-year-old murder case

Anuppur News: चार साल पुराने हत्या मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, नकली पहचान के साथ रायपुर में रह रहा था

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Wed, 13 Nov 2024 08:54 PM IST
विज्ञापन
सार

हत्या के चार वर्ष पुराने मामले में बिजुरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी हत्या के बाद से रायपुर चला गया था, जहां वह सुरेंद्र विश्वकर्मा के रूप में रहने लगा था।

Anuppur News: Fugitive accused arrested in four-year-old murder case
गिरफ्तार आरोपी और मामले की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन

विस्तार

बिजुरी पुलिस ने चार साल पुराने हत्या मामले में फरार आरोपी साबिर अली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी ने सुरेन्द्र बहादुर राय की हत्या के बाद अपना नाम बदलकर रायपुर में सुरेंद्र विश्वकर्मा के रूप में पहचान बना ली थी। आरोपी के पकड़े जाने पर पुलिस ने खुलासा किया कि वह रायपुर में चोरी और अन्य अपराधों में भी शामिल रहा। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के अनुसार, साबिर अली को डोंगरगढ़ उपजेल से वारंट पर बिजुरी लाया गया और पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी पर चोरी, लूट और गृह भेदन के 11 से अधिक मामले दर्ज हैं।
Trending Videos


29 नवंबर 2021 की दरम्यानी रात सरस्वती स्कूल के सामने मीट मार्केट बिजुरी के पास अज्ञात व्यक्ति ने सुरेन्द्र बहादुर राय उर्फ दरबारी निवासी खोंगापानी बी सी एम चौकी खोंगापानी थाना झगराखांड़ की हत्या कर दी थी। इस मामले में बिजुरी पुलिस ने धारा 302 का अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े जाने के डर से नकली नाम से रायपुर में रह रहा था आरोपी
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान ने कोतमा थाने में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि साबिर अली पिता मो. हदीस निवासी अलीनगर थाना बिजुरी ने मृतक की हत्या पुराने लेनदेन के विवाद के कारण की थी। आरोपी घटना के बाद से फरार था। उसकी गिरफ्तारी तथा सूचना देने पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसकी तलाश के लिए सीमावर्ती क्षेत्र के थानों में भी सूचना दी गई थी। जिसमें पता चला कि डोंगरगढ़ में एक चोरी का आरोपी सुरेन्द्र विश्वकर्मा पिता विनय विश्वकर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी बिलासपुर जिसका हुलिया और चेहरा प्रकरण के फरार आरोपी साबिर से मिलता जुलता है। उसकी जांच में यह पाया गया कि प्रकरण का फरार आरोपी साबिर अली पिता मो. हदीस निवासी अलीनगर थाना बिजुरी का रायपुर में इस नाम से फरारी काट रहा था। थाना डोंगरगढ़ की सूचना पर आरोपी साबिर अली को डोंगरगढ़ उपजेल से वारंट में लेकर थाना बिजुरी लाया गया। जिसने पूछताछ में जुर्म स्वीकार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी के विरुद्ध चोरी, लूट, गृह भेदन के 11 से अधिक अपराध हैं आरोपी दुर्ग में अपने नकली नाम सुरेन्द्र विश्वकर्मा के रूप में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed