{"_id":"69bc170fce6968897302d8ba","slug":"horrific-road-accident-on-national-highway-2-killed-2-seriously-injured-in-car-tractor-collision-anuppur-news-c-1-1-noi1222-4069278-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रैक्टर भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रैक्टर भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
सार
कोतमा के नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर से कार टकराने पर दो लोगों की मौत और दो घायल हो गए। अंधेरे व बिना संकेत खड़े वाहन को चालक नहीं देख पाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतमा के नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर से कार टकराने पर दो लोगों की मौत और दो घायल हो गए। अंधेरे व बिना संकेत खड़े वाहन को चालक नहीं देख पाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त कार
विज्ञापन
विस्तार
गुरुवार शाम कोतमा नेशनल हाईवे पर प्रजापति पेट्रोल पंप के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवागमन बहाल किया।
Trending Videos
कार क्रमांक सीजी 07 एम 1434 बदरा से मनेंद्रगढ़ की ओर जा रही थी। कार में दो महिला एवं दो पुरुष सवार थे। बताया जा रहा है कि कार सड़क पर खड़े ट्रैक्टर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर पलट गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कांच के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। हादसे में कार चालक दुलारे शर्मा (45) निवासी राजनगर एवं गीता पनिका (44) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हरिशंकर चतुर्वेदी (62) एवं मीना देवांगन (34) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ट्रक से पानी के छींटे उड़ने से नाराज लोगों ने की चित्तौड़गढ़ के ट्रक मालिक की हत्या, आठ हिरासत में
टक्कर के बाद चालक का शव वाहन में बुरी तरह फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित कर यातायात बहाल कराया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर में चार ड्रमों में डीजल लोड था। पुलिस ने दोनों वाहनों एवं डीजल को जब्त कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
अंधेरे में खड़ा था वाहन, देख नहीं पाया कार चालक
घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर अंधेरे में खड़ा था जहां पर स्ट्रीट लाइट नहीं है और ना ही ट्रैक्टर के इंडिकेटर लाइट जल रहे थे। इसकी वजह से कार चालक दूर से खड़े ट्रैक्टर को नहीं देख पाया और अचानक पीछे से तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी कोतमा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर के सड़क पर से जाम हटवाया गया।

सड़क किनारे पलटा हुआ ट्रैक्टर

कमेंट
कमेंट X