फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Congress workers stage protest demanding resignation of CEC, enter Collectorate

अनुपपूर: सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में घुसे कार्यकर्ता

Wed, 30 Sep 2026 06:39 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 06:39 PM IST
सार

अनूपपुर में एसआईआर और मतदाता सूची में बदलाव के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। गुड्डू चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां पुलिस ने पानी की बौछार की। कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग की।

विज्ञापन
Congress workers stage protest demanding resignation of CEC, enter Collectorate
विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी

विस्तार

अनूपपुर में मतदाता सूची में बदलाव और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सामतपुर तिराहा पर एकत्रित हुए। यहां मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर के प्रवेश द्वार पर पुलिस बल की तैनाती के बावजूद प्रदर्शनकारी गेट खोलकर परिसर में प्रवेश कर गए। इस दौरान पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पानी की बौछार का भी इस्तेमाल किया गया, लेकिन कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे। परिसर में पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- त्विषा शर्मा केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा हटी, सीबीआई ने हाईकोर्ट में दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार कौशलेन्द्र मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने, मतदाता सूची से संबंधित आपत्तियों की निष्पक्ष जांच कराने तथा निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली में जवाबदेही तय करने की मांग की गई।

कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर पार्टी द्वारा उठाए गए सवालों की संवैधानिक स्तर पर समीक्षा कराने की मांग भी रखी। ज्ञापन में चुनावी प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र जांच, मतदाता सूची और मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं में आम नागरिकों का विश्वास बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी निष्पक्षता से जुड़े आरोपों पर जवाबदेही तय करने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग भी ज्ञापन में रखी। वहीं, ज्ञापन सौंपने के बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन किया।

 

विरोध प्रदर्शन  करते कांग्रेस पदाधिकारी

विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी

 

विरोध प्रदर्शन  करते कांग्रेस पदाधिकारी

विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी

 

विरोध प्रदर्शन  करते कांग्रेस पदाधिकारी

विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed