{"_id":"671b39d20b1b07d11e0cd9f2","slug":"consignment-of-drugs-was-being-brought-from-satna-in-a-car-2-accused-arrested-anuppur-news-c-1-1-noi1222-2251778-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: सतना से कार में लाया जा रहा था नशीली दवा की खेप, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: सतना से कार में लाया जा रहा था नशीली दवा की खेप, दो आरोपी गिरफ्तार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 08:41 PM IST
विज्ञापन
सार
अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने सतना से नशीले सिरप की तस्करी कर अनूपपुर लाने के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वहीं, दो अन्य की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कोतवाली पुलिस ने सतना से नशीली दवा की तस्करी कर अनूपपुर ला रहे दो आरोपियों के कब्जे से 271 नग कफ सिरप कर वाहन से जब्त करते हुए इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वहीं, दो आरोपी इस मामले में फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
Trending Videos
कार्रवाई के संबंध में पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात्रि में सतना जिले से एक कार में बड़ी मात्रा में नशे में प्रयुक्त होने वाली कोडिन युक्त कफ सीरप अनूपपुर में खपाए जाने हेतु लाए जाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आने-जाने वाले रास्तों पर चेकिंग एवं घेराबंदी की गई, जो देर रात करीब चार बजे पुलिस की चेकिंग एवं घेराबंदी को देखते हुए नेशनल हाइवे-43 से गुजर रही कार भागते वक्त ग्राम बिजौड़ी में एक मकान से टकराकर छतिग्रस्त हो गई। पीछा करते हुए पहुंची कोतवाली पुलिस ने छतिग्रस्त कार मारूती एक्सप्रेसो एमपी-65 जेडए-7445 से ले जाई जा रही कुल 271 नग शीशी, जिसमें प्रत्येक शीशी 100 एमएल अवैध मादक पदार्थ कोडिनयुक्त ऑनरेक कप सीरप का लेबल लगा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके से फरार हुए अविनाश विक्टर पिता अनिल विक्टर उम्र 37 साल निवासी वार्ड नंबर 09 न्यायालय के सामने अनूपपुर एवं नशा कारोबार में शामिल अंकित उम्र 29 वर्ष निवासी अमरकंटक तिराहा के पास वार्ड नंबर 13 अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में मौके पर से फरार हुए आरोपी कोमल उर्फ दरोगा राठौर निवासी ग्राम बर्री अनूपपुर एवं रविशंकर पाण्डेय निवासी अनूपपुर की तलाश पतासाजी हेतु पुलिस टीम लगाई गई है। आरोपियों के विरुद्ध थाना धारा-8बी, 21, 22 नारकोटिक ड्रग्स एण्ड साइक्रोटोपिक सब्सटानसिस एक्ट तथा 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक अरविन्द जैन, उपनिरीक्षक अजय तेकाम, सहायक उपनिरीक्षक आशीष सिहं, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिहं राठौर, आरक्षक प्रवीण भगत, राजेश बड़ोले, गोपाल यादव, अनूप पुषाम, प्रकाश तिवारी, साइबर सेल अनूपपुर से प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार, आरक्षक पंकज मिश्रा शामिल रहे।
गांजा की तस्करी कर रहे वाहन सहित आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अनूपपुर जिले के कोतमा पुलिस ने गांजा की तस्करी कर ले जाया जा रहे कार वाहन के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के बारे में पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सूचना मिली कि एक वाहन में गांजा लोड कर मनेद्रगढ़ से अनूपपुर की ओर ले जाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने कार वाहन क्रमांक एमपी-54 जेडए 1674 को घेराबंदी करते हुए रोका गया।
पैरीचुआ के समीप पुलिस हाईवे में कार वाहन को आते हुए देखकर उसे रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी और तेज गति से भागने लगे। लगभग दो किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कार की तलाशी ली। कार में रखे 13 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल मात्रा 64.77 किलो ग्राम गांजा कीमत छह लाख 40 हजार रुपये, आर्टिका कार, चार मोबाइल के साथ कार चालक धीरेन्द्र साहू उर्फ धीरू पिता रामफल साहू उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम नौरोजाबाद नईका दफाई वार्ड न. 10 थाना नौरोजाबाद जिला उमरिया एवं जगदीश राय उर्फ कृष्णा पिता श्यामलाल राय उम्र 27 वर्ष निवासी नौरोजाबाद कुदरी टोला से जब्त कर मामले की जांच की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X