सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News Baba Saheb Bhimrao Ambedkar statue could not be installed at Amarkantak crossroads till date

Anuppur News: अमरकंटक चौराहे पर आज तक नहीं लग पाई बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा, वजह ये रही

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Mon, 14 Apr 2025 08:36 PM IST
विज्ञापन
सार

आज संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। अनूपपुर जिला मुख्यालय में स्थित अमरकंटक तिराहे का नामकरण डॉक्टर भीमराव आंबेडकर तिराहा के रूप में किया गया था। यहां पर उनकी मूर्ति स्थापित करने की योजना भी बनाई गई थी, जो आज तक नहीं हो पाया।

Anuppur News Baba Saheb Bhimrao Ambedkar statue could not be installed at Amarkantak crossroads till date
अंबेडकर तिराहा, अनूपपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर जिला मुख्यालय के अमरकंटक तिराहे को बीते चार वर्ष पूर्व नगर पालिका ने प्रस्ताव पारित करते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर तिराहा घोषित किया था। इसके साथ ही यहां डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने की तैयारी भी की गई थी। लेकिन आज तक इस तरह को नई पहचान नहीं मिल पाई और आज भी लोग इसे अमरकंटक तिराहा के नाम से जानते हैं।

Trending Videos


नगर पालिका के प्रस्ताव पारित होने के चार वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक न तो अमरकंटक तिराहे को नया नाम दिया गया है और न ही यहां पर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा ही लगाई गई है। इस तिराहे का नाम डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के नाम पर किए जाने की जानकारी आज भी नगर वासियों को नहीं है। क्योंकि नगर पालिका ने आज तक यहां इस संबंध में कोई सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बाबा साहेब के नाम पर सियासत, पटवारी बोले- शाह ने किया अपमान, भाजपा ने किया पलटवार

जन भागीदारी से किया जाना था मूर्ति की स्थापना

इस बारे में जानकारी देते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामखेलावन राठौर ने बताया कि हमारे कार्यकाल में अमरकंटक तिराहे का नाम डॉक्टर भीमराव आंबेडकर तिराहा करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद मूर्ति की स्थापना जन भागीदारी से किए जाने की योजना बनाई गई थी। अजाक्स संघ ने यहां डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की थी, जिस पर मूर्ति स्थापना से संबंधित राशि जमा करने के लिए कहा गया था। लेकिन उन्होंने यह राशि जमा नहीं कराई। इस कारण से तत्कालीन समय में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की मूर्ति की स्थापना नहीं हो पाई थी।

यह भी पढ़ें: भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की जयंती पर संविधान प्रस्तावना का पाठ कर BJP ने बाबा साहब को याद किया

इनका कहना है...
तिराहे का नाम डॉक्टर भीमराव आंबेडकर तिराहा है, यह जानकारी है। लेकिन यहां मूर्ति स्थापना के संबंध में नगर पालिका ने पूर्व के कार्यकाल में कोई तैयारी की थी, इसकी जानकारी नहीं है।

अंजुलिका शैलेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अनूपपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed