फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Leopard cub dies after being trapped in a field trap, carcass thrown in the forest to hide evidence

अनूपपुर: खेत में लगाए फंदे में फंसकर तेंदुआ शावक की मौत, शव जंगल में फेंका; दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 04:49 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2026 04:49 PM IST
सार

अनूपपुर वन मंडल के अहिरगवां परिक्षेत्र में खेत में लगाए गए तार के फंदे में फंसकर तेंदुआ शावक की मौत हो गई। वन विभाग ने शिकार और साक्ष्य छिपाने के आरोप में दो ग्रामीणों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

 

विज्ञापन
Leopard cub dies after being trapped in a field trap, carcass thrown in the forest to hide evidence
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

अनूपपुर वन मंडल के अहिरगवां परिक्षेत्र अंतर्गत औढेरा बीट के जंगल से लगे शहडोल जिले के ग्राम काचोदर में खेत में लगाए गए फंदे में फंसकर तेंदुआ शावक की मौत हो गई। आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में फेंक दिया। वन विभाग की टीम ने मामले में दो आरोपियों रामरतन (63) और रामबहोर (59), निवासी ग्राम काचोदर को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

वन विभाग के अनुसार, 27 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिलने पर औढेरा बीट के कक्ष क्रमांक-1 से तेंदुआ शावक का शव बरामद किया गया। शव से दुर्गंध आने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। संदेह के आधार पर दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।

विज्ञापन


पढे़ं: मरीजों की जान पर आफत, गर्भवती और ऑपरेशन वाले मरीज कैसे पहुंचें वार्ड तक?

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान डॉग स्क्वॉड की मदद से आरोपियों के घर और खेत की तलाशी ली गई। इस दौरान घर की बाड़ी से शिकार में इस्तेमाल किया गया तार का फंदा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने तेंदुआ शावक का शिकार करने और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में फेंकने की बात स्वीकार की।

28 अक्टूबर को मृत तेंदुआ शावक के शव का पोस्टमार्टम कराकर नमूने एकत्र किए गए। इसके बाद नियमानुसार शव का दाह संस्कार किया गया। वन विभाग ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया है। मामले की न्यायिक विवेचना जारी है।

प्रकरण की जांच डीएफओ अनूपपुर डेविड बेंकटराव चनाप और एसडीओ राजेंद्रग्राम जसवंत सिंह मीणा के मार्गदर्शन में अहिरगवां परिक्षेत्र अधिकारी सिद्धार्थ तिवारी एवं उनकी टीम द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed