सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Teenage girl missing from home found in Daman and Diu

MP: घर से लापता थी नाबालिग, दोस्त ने मिलने को बुलाया…फिर किया दुष्कर्म; किशोरी दमन एवं दीव से दस्तयाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Wed, 09 Oct 2024 02:48 PM IST
विज्ञापन
सार

MP: पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मतीउर रहमान व उनकी टीम ने अनूपपुर की एक नाबालिग किशोरी को दमन एवं दीव से दस्तयाब किया है। बताया जा रहा है कि उक्त नाबालिग किशोरी की दोस्ती सोशल मीडिया पर एक लड़के से हुई थी। जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। 

Teenage girl missing from home found in Daman and Diu
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय किशोरी को दमन और दीव से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। प्रकरण के संबंध में पुलिस ने बताया कि 17 सितंबर को 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के परिजनों द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि में अचानक बालिका घर से बिना बताये चली गई है। जिसकी रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 137(2) पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना की गई।
Trending Videos


सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती 
कॉल डिटेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर बालिका को दमन एवं दीप केन्द्र शासित प्रदेश के सिलवासा से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि नाबालिग बालिका मोबाइल पर खेले जाने वाले आनलाइन फ्री फायर गेम एवं सोशल मीडिया इन्स्टांग्राम में नैनेश्वर हीरे 21 वर्ष निवासी गोरेगांव मुम्बई (महाराष्ट्र) से परिचय होने के बाद दोस्ती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसने नाबालिग बालिका को शादी करने का बहकावा देकर ट्रेन से कल्याण स्टेशन बुलवा लिया एवं गोरेगांव मुम्बई में अपने घर में रुकवाकर शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म किया। नाबालिग बालिका को अपने घर में ठहराने में आरोपी नैनेश्वर हीरे के पिता महेन्द्र हीरे ने भी सहयोग किया और पुलिस के पकड़े जाने के डर से नैनेश्वर हीरे ने उक्त नाबालिग बालिका को गोरेगांव मुम्बई, महाराष्ट्र से दमन एवं दीव केन्द्र शासित प्रदेश में सिलवासा में अपने परिचित राजू पवार के घर पर रुकवा दिया। 

जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मतीउर रहमान द्वारा तत्परता पूर्वक नाबालिग बालिका की पता साजी कर दमन एवं दीप केन्द्र शासित प्रदेश से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपे जाने के लिए टीआई कोतवाली अरविन्द जैन, उपनिरीक्षक सरित लकड़ा, सहायक, उपनिरीक्षक आर एन तिवारी, आरक्षक मोहन जामरा एवं महिला आरक्षक कविता विकल को पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed