सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   MP Weather Today: Double Whammy of Weather in MP—Rain in Some Areas, Intense Heat in Others; Alert Issued for

MP Weather Today: MP में मौसम की दोहरी मार,कहीं बारिश तो कहीं तेज गर्मी, ग्वालियर-चंबल समेत 11 जिलों में अलर्ट

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 07 May 2026 07:33 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। ग्वालियर समेत 11 जिलों में गुरुवार को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित अधिकांश जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन के कारण अगले चार दिन तक मौसम उथल-पुथल भरा रहेगा।

MP Weather Today: Double Whammy of Weather in MP—Rain in Some Areas, Intense Heat in Others; Alert Issued for
मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। एक तरफ ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड के कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, वहीं दूसरी तरफ भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज गर्मी लोगों को परेशान करेगी। मौसम विभाग ने गुरुवार को 11 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन के असर से प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से मौसम लगातार बदल रहा है। कई जिलों में बादल, आंधी और हल्की बारिश का सिलसिला बना हुआ है। गुरुवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
Trending Videos


44 जिलों में गर्मी का असर रहेगा
बारिश वाले इलाकों के अलावा प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान बढ़ने के संकेत हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत 44 जिलों में दिन का तापमान 42 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, नर्मदापुरम, रतलाम, नीमच और मंदसौर में तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले चार दिन मौसम रहेगा अस्थिर
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले चार दिन तक प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। अगले दो दिन कुछ हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन 9 और 10 मई से गर्मी का असर ज्यादा बढ़ेगा। इसके बाद 10 मई से एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर अगले दो दिनों में देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें-भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, देरशाम DPI ने 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति आदेश जारी


लगातार सातवें दिन बदला मौसम
प्रदेश में बुधवार को लगातार सातवें दिन भी कहीं आंधी तो कहीं बारिश का दौर बना रहा। धार समेत कई जिलों में मौसम बदला हुआ नजर आया। मई की शुरुआत में लगातार बारिश होने से फिलहाल भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

यह भी पढ़ें-कल से शुरू होगी MP बोर्ड द्वितीय परीक्षा, 624 केंद्रों में 3.42 लाख विद्यार्थी, रहेगी सख्त निगरानी


प्रदेश में क्यों बदल रहा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश के मध्य हिस्से और ऊपरी हिस्से में दो चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं। इसके साथ ही पूर्वी हिस्से से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इन तीनों सिस्टमों के संयुक्त असर से प्रदेश में आंधी, बादल और बारिश की स्थिति बनी हुई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed