MP News: यूट्यूब पर देखा फांसी लगाने का तरीका, 12 साल के किशोर ने की आत्महत्या; इन वजहों से था परेशान
अनूपपुर के चचाई क्षेत्र में 12 वर्षीय छात्र लक्ष्यदास की घर में मृत अवस्था मिलने से क्षेत्र में शोक फैल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चा कुछ समय से मानसिक तनाव में था। पुलिस मोबाइल और अन्य परिस्थितियों की जांच कर घटना के कारणों का पता लगा रही है।
अनूपपुर के चचाई क्षेत्र में 12 वर्षीय छात्र लक्ष्यदास की घर में मृत अवस्था मिलने से क्षेत्र में शोक फैल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चा कुछ समय से मानसिक तनाव में था। पुलिस मोबाइल और अन्य परिस्थितियों की जांच कर घटना के कारणों का पता लगा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनूपपुर जिले के चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलाई शनिचरी बाजार में बुधवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। 12 वर्षीय किशोर लक्ष्यदास ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7 बजे परिजन लक्ष्य को स्कूल भेजने के लिए उठाने पहुंचे तो उसका कमरा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दादा बिंदेश्वर दास ने खिड़की का कमजोर पल्ला हटाकर कमरे में प्रवेश किया, जहां लक्ष्य गमछे के फंदे से पंखे पर लटका मिला। उन्होंने तत्काल फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। परिजन पहले उसे सेंट्रल अस्पताल अमलाई और फिर जिला अस्पताल अनूपपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें- एमपी में बस यात्रा महंगी, प्रति किलोमीटर अधिकतम किराया अब 2 रुपये, हड़ताल की चेतावनी के बाद निर्णय
परिजनों के अनुसार लक्ष्य संजय नगर स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में कक्षा छठवीं का छात्र था। सुबह उठने के बाद उसने अपने दादा से मोबाइल मांगा। दादा रोज की तरह टहलने निकल गए और इसी दौरान किशोर अपने कमरे में चला गया। परिजनों का कहना है कि मोबाइल की जांच में सामने आया कि लक्ष्य ने यूट्यूब पर फांसी लगाने का तरीका खोजा था। इसके बाद उसने गमछे और दुपट्टे को जोड़कर फंदा बनाया और पंखे से लटक गया। पुलिस मोबाइल की जांच कर रही है।
मृतक के छोटे चाचा अजय दास ने बताया कि लक्ष्य पिछले कुछ महीनों से मानसिक रूप से परेशान था। वह अक्सर कहता था कि स्कूल के कुछ दोस्त और अन्य लोग उसे ताने देते हैं। माता-पिता के बीच अलगाव का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और पारिवारिक परिस्थितियों का असर बच्चे पर पड़ रहा था। परिजनों ने बताया कि घटना वाले दिन ही लक्ष्य की बड़ी बहन का जन्मदिन भी था, लेकिन सुबह यह दुखद घटना घटने से पूरे परिवार में मातम छा गया। चचाई पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
