Ashoknagar News: सिंधिया के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट करना पड़ा भारी, कांग्रेस के पूर्व पार्षद पर FIR दर्ज
अशोकनगर जिले में महिला के स्कूल संबंधी शिकायत वाले वायरल वीडियो पर कांग्रेस नेता के पोस्ट पर पूर्व पार्षद महेंद्र जैन मिंदा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। भाजपा समर्थकों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की। घटना से राजनीतिक माहौल गर्म हो गया और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे।
अशोकनगर जिले में महिला के स्कूल संबंधी शिकायत वाले वायरल वीडियो पर कांग्रेस नेता के पोस्ट पर पूर्व पार्षद महेंद्र जैन मिंदा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। भाजपा समर्थकों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की। घटना से राजनीतिक माहौल गर्म हो गया और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ फेसबुक पर की गई टिप्पणी कांग्रेस के पूर्व पार्षद को भारी पड़ गई है। महेंद्र जैन मिंदा के खिलाफ सिंधिया समर्थकों की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।
मामला एक वायरल वीडियो से जुड़ा है, जिसमें अशोकनगर जिले के खिरका टांका गांव की एक महिला धार्मिक प्रवक्ता अनिरुद्ध आचार्य को अपने गांव में स्कूल की बदहाल स्थिति की शिकायत करती नजर आ रही है। महिला का कहना है कि गांव में स्कूल तो है, लेकिन कोई शिक्षक नहीं आता, जबकि विधायक का घर महज दो किलोमीटर दूर है।
ये भी पढ़ें- खजराना गणेश मंदिर में 10 दिवसीय महोत्सव 27 से, देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
इस वीडियो को कांग्रेस नेता सचिन शर्मा ने अपने फेसबुक पेज पर साझा किया था। इसी पोस्ट पर कांग्रेस के पूर्व पार्षद महेंद्र जैन मिंदा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को लेकर कथित रूप से अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिससे भाजपा समर्थकों में रोष फैल गया। भाजपा समर्थक कोतवाली थाने पहुंचे और मिंदा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आईपीसी की धाराओं के तहत FIR दर्ज की और जांच शुरू कर दी है।
भाजपा समर्थकों ने मिंदा की टिप्पणी को अपमानजनक, आपत्तिजनक और भावनाएं आहत करने वाला बताया है। उनका कहना है कि यह टिप्पणी न केवल सिंधिया का अपमान है, बल्कि उनके समर्थकों की भी अवमानना है।
वायरल वीडियो के बाद टांका गांव के स्कूल की स्थिति भी सवालों के घेरे में आ गई है। महिला ने आचार्य को बताया कि गांव में स्कूल तो है, लेकिन पढ़ाने के लिए कोई शिक्षक नहीं आता। इससे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, खासकर तब जब विधायक का निवास गांव से केवल दो किलोमीटर दूर है।इस पूरे घटनाक्रम से अशोकनगर जिले में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है, और सोशल मीडिया पर इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखी जा रही हैं।
