फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   Theft case solved in Ashoknagar; jewelry and cash worth ₹2 lakh recovered.

अशोकनगर: मकान का ताला तोड़कर चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; 2 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

Wed, 07 Oct 2026 03:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोक नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोक नगर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 03:33 PM IST
सार

अशोकनगर के शाढ़ौरा थाना क्षेत्र के मथनेर गांव में 30 अगस्त को हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने 29 वर्षीय नंदकिशोर रघुवंशी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर सोने-चांदी के जेवर और 2 हजार रुपये नकद बरामद किए।

 

विज्ञापन
Theft case solved in Ashoknagar; jewelry and cash worth ₹2 lakh recovered.
अशोकनगर में चोरी का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशोकनगर जिले के शाढ़ौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मथनेर में मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने वारदात के आरोप में मथनेर निवासी 29 वर्षीय नंदकिशोर रघुवंशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और 2 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त को ग्राम मथनेर में एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए थे। शिकायत मिलने के बाद शाढ़ौरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन


पढ़ें:  अनूपपुर में सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से टकराई बाइक, 22 वर्षीय युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की वारदात के खुलासे के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पुलिस को मथनेर निवासी नंदकिशोर रघुवंशी पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सोने के टॉप्स, चांदी की चूड़ियां, पायल, करधौनी, ब्रेसलेट, बिछुड़ी और अंगूठी बरामद की हैं। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से 2 हजार रुपये नकद भी मिले हैं।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या उसने अकेले ही चोरी की थी। चोरी किए गए सामान को ठिकाने लगाने से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed