सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   Barwani Collector Jayati Singh's WhatsApp account hacked, alerted by message seeking OTP

Barwani News: बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का वॉट्सएप अकाउंट हैक, ओटीपी मांगने वाले मैसेज से अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: बड़वानी ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार

बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का वॉट्सएप अकाउंट हैक होने से ओटीपी मांगने वाले संदेश भेजे गए। कर्मचारी की सूचना पर मामला सामने आया। प्रशासन ने सभी को सतर्क रहने, संदेशों का जवाब न देने और ओटीपी साझा न करने के निर्देश जारी किए हैं। 

Barwani Collector Jayati Singh's WhatsApp account hacked, alerted by message seeking OTP
वॉट्सएप हैक होने संबंधित सूचना कलेक्टर ने स्वयं सोशल मीडिया पर जारी की
विज्ञापन

विस्तार

बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का वॉट्सएप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है, जिसके बाद प्रशासनिक स्तर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार, कलेक्टर के मोबाइल नंबर 9765614430 से अधिकारियों और कर्मचारियों को 6 अंकों का ओटीपी मांगने वाले संदेश भेजे जा रहे हैं। इन संदेशों को अज्ञात हैकर द्वारा भेजा जा रहा है, जिससे संबंधित लोगों में सतर्कता की स्थिति बनी हुई है।

Trending Videos


कर्मचारी के माध्यम से हुआ खुलासा
यह मामला उस समय सामने आया जब एक कर्मचारी को कलेक्टर के वॉट्सएप नंबर से ओटीपी मांगने वाला संदेश प्राप्त हुआ। संदेश की प्रकृति संदिग्ध लगने पर कर्मचारी ने इसकी जानकारी तत्काल कलेक्टर जयति सिंह को दी। इसके बाद पूरे मामले की पुष्टि हुई और यह स्पष्ट हो गया कि कलेक्टर का वॉट्सएप अकाउंट हैक हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- तीन तलाक पर किताब लिखने आई कर्नाटक की लेखिका पर हमला, डेढ़ महीने से नहीं हुई FIR

कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर जयति सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी किए कि वे उनके वॉट्सएप नंबर से आने वाले किसी भी संदेश का जवाब न दें। साथ ही स्पष्ट रूप से कहा गया कि किसी भी प्रकार का ओटीपी साझा न करें और किसी भी तरह का वित्तीय लेनदेन करने से बचें।

जनसंपर्क विभाग ने दी पुष्टि
जनसंपर्क विभाग ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कलेक्टर जयति सिंह की ओर से कोई संदेश नहीं भेजे जा रहे हैं, बल्कि हैकर द्वारा अकाउंट हैक कर मैसेज भेजे जा रहे हैं। जनसंपर्क अधिकारी प्रियंका रानी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे इस नंबर से आने वाले किसी भी संदेश पर प्रतिक्रिया न दें और किसी प्रकार की जानकारी साझा न करें।

सावधानी बरतने के निर्देश
घटना सामने आने के बाद सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया है। फिलहाल सभी को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की ठगी या गलत लेन-देन की स्थिति उत्पन्न न हो। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस मामले में साइबर सेल के पास अभी तक औपचारिक जानकारी दर्ज नहीं हुई है।

बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का वाट्सअप एकाउंट हैक होने संबंधित सूचना कलेक्टर ने स्वयं सोशल मीडिया

बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed