पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   barwani road accident 4 killed as tanker hits car near julwania

MP: बड़वानी में भीषण सड़क हादसा, बारात से लौट रही कार को टैंकर ने मारी टक्कर, चार युवकों की दर्दनाक मौत

Tue, 21 Apr 2026 05:15 PM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Tue, 21 Apr 2026 05:15 PM IST
सार

बड़वानी जिले के जुलवानिया में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। खरगोन रोड स्थित टोल प्लाजा के पास बारात से लौट रही एक कार और टैंकर के बीच सीधी भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन
barwani road accident 4 killed as tanker hits car near julwania
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ जुलवानिया क्षेत्र में खरगोन रोड स्थित टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार टैंकर और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी मृतक और घायल एक बारात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


डीजल डलवाकर लौटते समय काल बना टैंकर
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब राजपुर क्षेत्र के समीप अंतर संभा जलगोन से आई एक बारात के कुछ सदस्य कार से जुलवानिया गए थे। कार में डीजल खत्म होने के कारण वे डीजल डलवाने पहुंचे थे। लौटते समय खरगोन की दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित टैंकर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


हादसे में जान गंवाने वाले और घायलों की जानकारी
इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने जुलवानिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:
विज्ञापन
विज्ञापन
  • सचिन गोकूल वास्कले (25): निवासी पटेलपुरा साकड़।
  • प्रदुम्य पिता गुलीचंद सहते (25): निवासी सालखेड़ा।
  • पप्पू पिता हिरालाल (29): निवासी लिम्बई।
  • आकाश पिता दयाराम (25): निवासी रालामंडल।

पढ़ें: 11 साल के मासूम का बेरहमी से कत्ल, घर के नीले ड्रम में छिपाया हुआ था शव; पूरे इलाके में दहशत

गंभीर घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी
हादसे में घायल हुए तीन अन्य लोगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घायलों में सुरेश मांगीलाल (28, निवासी देवझिरी), सोहन झाबर (28, निवासी सालखेड़ा) और यशवंत सुपड़िया (30, निवासी जलगोन) शामिल हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुरुआती इलाज के बाद तीनों को उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय बड़वानी रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और टैंकर चालक की तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद मृतकों के गांव और बारात वाले घर में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed