पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   High-profile Delhi theft case solved in Barwani; three interstate accused arrested

Barwani News: दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार; 12 तोला से अधिक सोना बरामद

Sat, 27 Jun 2026 12:24 PM IST
बड़वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: बड़वानी ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2026 12:24 PM IST
सार

पूर्वी दिल्ली में हुई हाईप्रोफाइल सोना चोरी मामले में बड़वानी पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर तीन अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 12.5 तोला सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन
High-profile Delhi theft case solved in Barwani; three interstate accused arrested
बड़वानी जिले के वरला पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

पूर्वी दिल्ली में हुई हाईप्रोफाइल सोने की चोरी के मामले में मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले की वरला थाना पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर तीन अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 12.5 तोला सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 19 से 20 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों और जब्त मशरुका को दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र सिंह करनाला निवासी वरला, अकाल सिंह टकराना निवासी पलसूद तथा प्रकाश सिंह पटवा निवासी ओझर (थाना नागलवाड़ी) के रूप में हुई है। तीनों सिकलीगर समुदाय से जुड़े हैं।
विज्ञापन


तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग
दिल्ली के थाना लक्ष्मी नगर (पूर्वी दिल्ली) के सब इंस्पेक्टर शाह फैसल ने बताया कि 18 जून 2026 को एक मकान से भारी मात्रा में सोने के आभूषण चोरी हुए थे। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का संबंध ग्राम उमर्टी (वरला) तथा पलसूद-ओझर क्षेत्र से सामने आया। पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर के निर्देश पर जिले में अपराधियों की धरपकड़ तथा अन्य राज्यों से आने वाली पुलिस टीमों को पूर्ण सहयोग देने के निर्देश पहले से जारी थे। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस की टीम वरला पहुंची और मामले की जानकारी साझा की। टीम की पहली दबिश के दौरान आरोपी फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस ने रेकी कर दोबारा रणनीति तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खौफनाक वारदात: मुरैना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पत्नी-बच्चों की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या


घेराबंदी में तीन आरोपी गिरफ्तार
25 जून को ग्राम उमर्टी में सटीक घेराबंदी कर पुलिस ने सुलेन्द्रसिंह पिता प्रीतमसिंह करनाला (26), अकालसिंह पिता राजेंद्रसिंह टकराना (22) तथा प्रकाशसिंह पिता जुवानसिंह पटवा (25) को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 12.5 तोला सोना बरामद हुआ। इसके बाद आरोपियों और जब्त मशरुका को वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक नारायण रावल, उपनिरीक्षक छन्नुलाल चौहान तथा सहायक उपनिरीक्षक महेन्द्रसिंह चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रारंभिक जांच में सामने आई जानकारी
पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी विभिन्न राज्यों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि सिकलीगर समुदाय के कुछ अपराधी, जो परंपरागत रूप से हथियार निर्माण तथा ताला-चाबी बनाने और सुधारने में दक्ष होते हैं, अब उसी तकनीकी जानकारी का उपयोग कर विभिन्न राज्यों में हाईप्रोफाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed