सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   Major Accident on Mumbai-Agra Highway: Pickup Truck Carrying Laborers Overturns Near Sendhwa; One Dead

मुंबई-आगरा हाईवे पर बड़ा हादसा: सेंधवा के पास मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, छह की हालत गंभीर; फैला खून

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: बड़वानी ब्यूरो Updated Tue, 17 Mar 2026 03:21 PM IST
विज्ञापन
सार

बड़वानी में मुंबई-आगरा हाईवे पर मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए। कई की हालत गंभीर है। चालक फरार है और पुलिस जांच में जुटी है।

Major Accident on Mumbai-Agra Highway: Pickup Truck Carrying Laborers Overturns Near Sendhwa; One Dead
बड़वानी में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बड़वानी। जिले से गुजर रहे मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सेंधवा के पास ग्राम सालीकला के समीप मजदूरों से भरी एक पिकअप (UP 86 T 7298) अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 वर्षीय सीतेश पुत्र चपलिया निवासी जामली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Trending Videos

बताया जा रहा है कि पिकअप में 25 से अधिक मजदूर सवार थे, जो जामली, लवाणी और आसपास के गांवों से मजदूरी के लिए राजपुर जा रहे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में इलाज जारी
घायलों में से 16 लोगों को सिविल अस्पताल सेंधवा लाया गया, जहां एक और घायल की मौत हो गई। वहीं 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य 5 घायलों को नारायणदास अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज जारी है।


पढ़ें: कर्ज चुकाया, फिर भी नहीं मिली एनओसी… ढोल लेकर बैंक पहुंचा किसान, कर्मचारियों के सामने नाचकर जताया विरोध

चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद पिकअप चालक मुकेश मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में घायलों के परिजनों की भीड़ लगी रही।

घायलों के नाम:
संगीता उगला (22), हुरली कैलाश (40), निनला किना (16), वीरमा फिना (32), लीला बाई जतन (52), करून दिनेश (16), प्रतिज्ञा सुनील (16), संगीता हुबला (16), हरकी गुड़िया (20), रीनका शोभाराम (8), सुशीला शोभाराम (40), बायु कालख्या (17), परसी कालख्या (45), बीरमा भीना (40), नीरा हादु (26), भूरली कैलाश (40), रोशनी गुरलाल (15), पारू रेवला (15), रितेश कैलाश (14) सहित अन्य घायल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed