सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   Barwani Tragic Incident Three Siblings Drown While Bathing, Lose Their Lives Trying to Save Each Other

बड़वानी में दिल दहला देने वाला हादसा: नहाने गए तीन सगे भाई-बहनों की डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाने में गई जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: बड़वानी ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
सार

बड़वानी के अनेर नदी में नहाने के दौरान एक ही परिवार के तीन बच्चे डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसा ग्राम देवली में हुआ। पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है। गांव में शोक का माहौल है।

Barwani Tragic Incident Three Siblings Drown While Bathing, Lose Their Lives Trying to Save Each Other
नदी में डूबने से तीन मासूमों की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

बड़वानी जिले की वरला तहसील के ग्राम देवली में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की अनेर नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 10 वर्षीय राधा, 8 वर्षीय राजवीर और 6 वर्षीय जयवीर के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
Trending Videos


नहाने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे तीनों बच्चे अपने परिजनों के साथ ग्राम बिलवा स्थित अपने मामा के घर गए थे। इसी दौरान वे गांव के पास बहने वाली अनेर नदी में नहाने चले गए। नहाते समय एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा बच्चा भी पानी में उतरा, लेकिन वह भी डूबने लगा। दोनों को बचाने के लिए तीसरा बच्चा भी नदी में कूद गया और तीनों गहरे पानी में समा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपड़े और चप्पल देखकर परिजनों को हुआ शक
शाम करीब 3 बजे तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। तलाश के दौरान पिता पवन ब्राह्मणे को नदी किनारे बच्चों के कपड़े और चप्पल मिले, जिससे हादसे की आशंका गहरा गई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से नदी में खोजबीन शुरू की गई।

तीनों शव बरामद
काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए धवली अस्पताल भेजा गया। एसडीओपी अजय वाघमारे ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

गांव में पसरा मातम
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। एक साथ तीन मासूम बच्चों की मौत से परिवार टूट गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी इस हादसे से स्तब्ध हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed