सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   MP BJP state president Hemant Khandelwal daughter Surabhi passes away last rites to be performed in Betul

Betul News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि का निधन, सीएम ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: बैतूल ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 02:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Betul News: बैतूल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल की पुत्री सुरभि खंडेलवाल का बुधवार को निधन हो गया। सीएम मोहन यादव समेत भाजपा नेताओं ने इस पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। 

MP BJP state president Hemant Khandelwal daughter Surabhi passes away last rites to be performed in Betul
बैतूल में निधन की खबर के बाद पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल का बुधवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं। दिवंगत सुरभि खंडेलवाल स्पेशल चाइल्ड थीं। निधन की जानकारी मिलते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भोपाल से बैतूल के लिए रवाना हो गए। 

Trending Videos


 दिवंगत सुरभि खंडेलवाल की उम्र  34 साल थी। वे शारीरिक परेशानियों से जूझ रहीं थीं। उनकी नियमित जांच होती थी। जानकारी के मुताबिक उनकी तबीयत बुधवार को अचानक ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद उनका निधन हो गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए एक्स पर कहा कि सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल का बीमारी के कारण निधन अत्यंत पीड़ादायक है। उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को शांति तथा परिजनों को संबल प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: छतरपुर में गैस संकट, लेकिन रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 सिलेंडर; प्रशासन ने रात में मारा छापा  

वहीं प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल तथा  रितु खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल का  बुधवार को दुखद निधन हो गया। वे एक स्पेशल चाइल्ड थीं और लंबे समय से अस्वस्थ थीं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।






निधन पर प्रदेश के अन्य नेताओं के साथ ही मंत्रियों और विधायकों-सांसदों ने भी शोक संवेदना प्रकट की है। दिवंगत सुरभि खंडेलवाल की अंतिम यात्रा बैतूल गंज स्थित निवास से कोठी बाजार मोक्ष धाम के लिए निकली। उनका अंतिम संस्कार कोठी बाजार मोक्ष धाम में ही किया गया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed