{"_id":"6a7c223f6b97314a320d1e42","slug":"mp-nine-year-old-girl-assaulted-in-bhind-after-being-offered-lift-home-brother-beaten-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाया, फिर सुनसान जगह ले जाकर नाबालिग से दुष्कर्म; पीड़िता अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाया, फिर सुनसान जगह ले जाकर नाबालिग से दुष्कर्म; पीड़िता अस्पताल में भर्ती
Wed, 12 Aug 2026 01:05 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:05 PM IST
सार
भिंड के मेहगांव थाना क्षेत्र में नौ साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि परिचित युवक दोनों भाई-बहन को घर छोड़ने का झांसा देकर बाइक से सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बहन को बचाने की कोशिश कर रहे 11 वर्षीय भाई के साथ भी आरोपी ने मारपीट की।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली नौ साल की चौथी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने मासूम बच्ची और उसके 11 वर्षीय भाई को घर छोड़ने का झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद वह बच्ची को सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान मासूम का भाई अपनी बहन को बचाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की और फिर मौके से भाग निकला।
घटना मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे की है। चौथी कक्षा की छात्रा अपने 11 साल के बड़े भाई के साथ स्कूल गई थी। उसका भाई इसी स्कूल में छठी कक्षा का छात्र है। दोपहर में इंटरवल के दौरान दोनों भाई-बहन स्कूल से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में उन्हें एक परिचित युवक मिला, जिसे दोनों बच्चे पहले से पहचानते थे। आरोपी युवक ने दोनों बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का झांसा दिया और अपनी बाइक पर बैठा लिया।
सुनसान झाड़ियों में की दरिंदगी
आरोपी दोनों मासूमों को लेकर गांव से बाहर बंवा क्षेत्र के पास खेतों की ओर चला गया। वहां खेतों में कुछ चरवाहे मौजूद थे, जिन्हें देखकर आरोपी घबरा गया और तुरंत वहां से बाइक मोड़कर निकल गया। इसके बाद वह बच्चों को स्कूल के पीछे स्थित सुनसान झाड़ियों वाले इलाके में ले गया। वहां आरोपी ने मासूम छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।भाई ने जब बहन की चीख-पुकार सुनकर विरोध किया और आरोपी से मिन्नतें कीं, तो आरोपी ने उसकी भी पिटाई कर दी। वारदात के बाद आरोपी दोनों मासूमों को बदहवास हालत में छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
आरोपी की दरिंदगी के कारण नौ साल की मासूम बच्ची की हालत बिगड़ गई और वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही बेहोश हो गई। डरा हुआ 11 साल का भाई किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंचा और रोते हुए परिजनों को पूरी आपबीती बताई। परिजन तुरंत पहुंचे और लहूलुहान बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
ये भी पढ़ें- MP: पीडब्ल्यूडी ऑफिस में भड़के भाजपा विधायक, बोले- कागजों में बन रही सड़कें, जमीन पर नहीं; एसडीओ को हटाया
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
मेहगांव थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस की उपनिरीक्षक वंदना शर्मा ने बताया कि यह मामला बेहद गंभीर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।