Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP starts shivering as early as November: Mercury drops below ten degrees for the first time this season; temp

नवंबर में ही कांपने लगा एमपी: सीजन में पहली बार दस डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, अगले चार दिन और गिरेगा तापमान

Thu, 12 Nov 2026 07:07 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 12 Nov 2026 07:07 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में इस सीजन पहली बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचा है। शहडोल के कल्याणपुर में 9.9 डिग्री के साथ सबसे ठंडी रात रही। इंदौर में पारा 12.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो पचमढ़ी के 13.2 डिग्री से कम है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
MP starts shivering as early as November: Mercury drops below ten degrees for the first time this season; temp
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मध्य प्रदेश में अब सर्दी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। नवंबर के शुरुआती दिनों में ही रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। शहडोल के कल्याणपुर में पारा 9.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का प्रदेश में सबसे कम तापमान है। खास बात यह है कि प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी के मुकाबले इंदौर में रात ज्यादा ठंडी रही। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक और गिरावट का अनुमान जताया है। बीती रात शहडोल संभाग के इलाकों में ठंड का असर सबसे ज्यादा रहा। कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री, अनूपपुर के अमरकंटक में 10.1 डिग्री और कटनी के करौंदी में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन तीनों स्थानों पर पारा 11 डिग्री से नीचे रहा। दमोह में भी न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इंदौर में रात का तापमान 12.4 डिग्री रहा, जबकि पचमढ़ी में यह 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। यानी हिल स्टेशन से भी इंदौर की रात ज्यादा ठंडी रही। छिंदवाड़ा में 12.6, रायसेन में 12.8, जबलपुर और मंडला में 13.2, नौगांव में 13.4 और रीवा में 13.6 डिग्री तापमान रहा। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


उत्तर भारत की बर्फबारी के बाद बढ़ेगी ठंड
मौसम में बदलाव के पीछे उत्तर भारत में सक्रिय मौसमी परिस्थितियां भी अहम हैं। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी शुरू हो गई है। 13 नवंबर तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर भारत में मौसम का यह दौर समाप्त होने के बाद ठंडी उत्तरी हवाएं मध्य प्रदेश की ओर आएंगी। इससे रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के दूसरे पखवाड़े से प्रदेश में सर्दी का असर ज्यादा महसूस होने लगेगा।
विज्ञापन


शहडोल और भोपाल संभाग में सामान्य से नीचे तापमान
प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। शहडोल संभाग में रात का पारा सामान्य से करीब दो डिग्री कम है। भोपाल संभाग में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं, ग्वालियर-चंबल संभाग में फिलहाल रात का तापमान 15 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड के साथ हवा की सेहत भी बिगड़ी
प्रदेश में एक ओर रात का तापमान गिर रहा है, वहीं दूसरी ओर दिवाली के बाद वायु प्रदूषण ने चिंता बढ़ा दी है। भोपाल और उज्जैन में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुंच चुका है। पांच साल में यह तीसरा मौका है, जब दोनों शहरों में एक्यूआई इस स्तर पर दर्ज किया गया है। ग्वालियर, इंदौर, देवास, जबलपुर, मंडीदीप, सिंगरौली, पीथमपुर और कटनी समेत कई शहरों में भी प्रदूषण बढ़ा है। रात करीब आठ बजे के बाद शहरों में धुंध नजर आने लगी है, जबकि सुबह के समय हल्का कोहरा छा रहा है।


यह भी पढ़ें-दो सौ करोड़ का बजट, फिर भी सफाई में फिसला भोपाल: आदमपुर में 5 लाख टन कचरा बरकरार, पुरस्कारों की दौड़ से बाहर

अभी बारिश के आसार नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को प्रदेश में कहीं भी आंधी या बारिश का अलर्ट नहीं है। पिछले एक सप्ताह से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर बना हुआ था। फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है। नवंबर के दूसरे सप्ताह से तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। उत्तरी हवाओं का सीधा असर ग्वालियर-चंबल संभाग में ज्यादा दिखाई दे सकता है। ऐतिहासिक आंकड़ों के मुताबिक, ग्वालियर में नवंबर के दौरान न्यूनतम तापमान तीन डिग्री और उज्जैन में 2.3 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं, भोपाल, इंदौर और जबलपुर में नवंबर के दौरान बारिश का भी पुराना ट्रेंड रहा है। इस महीने के तीसरे और चौथे सप्ताह में मौसमी सिस्टम सक्रिय होने पर बारिश की संभावना बन सकती है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed