{"_id":"6996ccc1d4e702d4130e64b9","slug":"womans-body-found-in-a-closed-sack-sensation-spread-bhind-news-c-1-1-noi1227-3968591-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhind News: भिंड में बंद बोरी में मिला महिला का शव, चार महीने पहले हुई शादी फिर एक माह से थी मायके में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhind News: भिंड में बंद बोरी में मिला महिला का शव, चार महीने पहले हुई शादी फिर एक माह से थी मायके में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: भिन्ड ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
सार
भिंड जिले के सोई गांव में खेत की मेढ़ पर बोरी में बंद महिला का शव मिला, जिससे सनसनी फैल गई। मृतका अफसाना की पहचान हुई, जो 16 फरवरी से लापता थी। पुलिस हत्या की आशंका मानकर पोस्टमार्टम, सीसीटीवी और कॉल डिटेल के आधार पर जांच कर रही है।
इस बोरी में बंद मिला शव
विज्ञापन
विस्तार
भिंड जिले के सोई गांव में खेत की मेढ़ पर बंद बोरी के अंदर एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने खेत किनारे पड़ी संदिग्ध बोरी को देखा। शक होने पर जब पास जाकर देखा तो उसमें महिला का शव मिला। इसके बाद तत्काल घटना की सूचना सुरपुरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बोरी को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतका की पहचान अफसाना के रूप में हुई। पहचान होते ही परिजनों को सूचना दी गई और शव को जिला अस्पताल भिंड के शवगृह भेज दिया गया।
Trending Videos
मृतका के पिता कासिम खान, निवासी बढ़पुरी ने बताया कि अफसाना की शादी चार महीने पहले उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हुई थी। करीब एक माह से वह मायके में रह रही थी। 16 फरवरी को वह प्रतापपुरा बाजार जाने की कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने अटेर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी बीच सोई गांव में बोरी में बंद शव मिलने की सूचना मिली, जिसकी पहचान अफसाना के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- प्रेमी संग भागी पत्नी, पति ने की खुदकुशी, वीडियो में लगाए गंभीर आरोप
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। युवती की हत्या किसने की, कहां की गई और शव को यहां क्यों फेंका गया इन सभी बिंदुओं पर पुलिस क्राइम एंगल से जांच कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और मृतिका के संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस जांच में जुटी

कमेंट
कमेंट X