सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Three youths killed in a bus-bike collision in Bhind; injured youth dragged for 5km by bus

भिंड में तेज रफ्तार बस का कहर: पांच किमी तक बाइक को घसीटा, हादसे में तीन युवकों की मौत; परिजनों में कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: भिन्ड ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
सार

भिंड के उमरी क्षेत्र में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार चार युवकों को टक्कर मार दी। तीन की मौत हुई, एक गंभीर है। हादसे के बाद बस चालक बाइक को 5 किमी घसीटता रहा और मौके से फरार हो गया।

Three youths killed in a bus-bike collision in Bhind; injured youth dragged for 5km by bus
घटना में तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

भिंड जिले के उमरी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार चार युवकों को सामने से टक्कर मार दी, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

हादसे के बाद बस चालक ने बाइक को बस के नीचे फंसा लिया और किशोर सिंह का पुरा गांव से उमरी कस्बे तक करीब 5 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान सामने से आ रही एक कार सवार ने बस का पीछा किया और कई बार हॉर्न बजाकर चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका और भागता रहा। कुछ दूरी पर बस रुकते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घबराए यात्री बस से उतरकर इधर-उधर भागने लगे। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर बस चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हादसा नेशनल हाईवे-552 पर किशोर सिंह का पुरा गांव के पास दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। बाइक पर सवार चार युवक जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


पढे़ं: नशे में ड्यूटी करता दिखा एएसआई, फोटो वायरल होने पर जागा प्रशासन; लाइन अटैच किया

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और 112 एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को रौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिंड रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान एक और युवक की मौत हो गई।

चौथा युवक गंभीर हालत में है। जिला अस्पताल में वेंटिलेटर उपलब्ध न होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया। हालांकि एंबुलेंस उपलब्ध न होने के चलते वह करीब एक घंटे तक अस्पताल में तड़पता रहा। मृतक और घायल युवकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी हुई है। उमरी थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह राजावत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed