फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Heavy rainfall likely over the next 48 hours; alert issued for heavy rain in 12 districts of Malwa

MP Weather: अगले 48 घंटे झमाझम के आसार, मालवा-निमाड़ के 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जाने अपने शहर का मौसम

Fri, 31 Jul 2026 07:23 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 31 Jul 2026 07:23 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे बारिश का दौर तेज रहेगा। पश्चिमी हिस्से के 12 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है, जबकि रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर और धार में अति भारी बारिश की चेतावनी है। तीन मानसूनी प्रणालियों के असर से इंदौर-उज्जैन संभाग में भी जोरदार बारिश होगी। प्रदेश में अब तक सामान्य से 15% कम बारिश हुई है।

विज्ञापन
MP Weather: Heavy rainfall likely over the next 48 hours; alert issued for heavy rain in 12 districts of Malwa
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश में बनी तीन प्रभावी मानसूनी प्रणालियों के कारण अगले 48 घंटे पश्चिमी हिस्से में बारिश का दौर तेज रहने की संभावना है। शुक्रवार को उज्जैन सहित 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर और धार में अति भारी बारिश हो सकती है। वहीं नीमच, आगर-मालवा, उज्जैन, देवास, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर और छिंदवाड़ा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मालवा-निमाड़ के इंदौर और उज्जैन संभाग में अगले दो दिन मौसम खासा सक्रिय रहने वाला है।
विज्ञापन


इन जिलों में भी बरसेगा पानी
भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, खंडवा, मंदसौर, शाजापुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन



प्रदेश में अब तक 14.7 इंच बारिश
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के अनुसार, प्रदेश में अब तक औसतन 14.7 इंच यानी 373.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। इस अवधि में सामान्य तौर पर 17.2 इंच यानी 438.3 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से प्रदेश में अब तक 2.5 इंच यानी करीब 15 प्रतिशत बारिश कम हुई है। इधर सारणी स्थित सतपुड़ा बांध के सात गेट इस मानसूनी सीजन में पहली बार खोले गए हैं। लगातार बारिश के बाद जलस्तर बढ़ने पर बांध से पानी की निकासी शुरू की गई। पचमढ़ी में बारिश के बाद बी फॉल का नजारा देखने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



47 जिलों में बारिश सामान्य से कम
प्रदेश के 47 जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। इनमें अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बैतूल, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, हरदा, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा शामिल हैं। दूसरी ओर भोपाल, भिंड, बुरहानपुर, देवास, इंदौर, मंदसौर, राजगढ़ और सीहोर में सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है। देवास में सामान्य से 29 प्रतिशत ज्यादा पानी गिर चुका है।


यह भी पढ़ें-एआई, डेटा साइंस, ब्लॉकचेन... नई इंजीनियरिंग ब्रांचों से छात्रों ने बनाई दूरी, सीएसई का दबदबा बरकरार

जून की कमी जुलाई में भी नहीं हुई पूरी
मौसम विभाग के अनुसार जून में कम बारिश के बाद जुलाई की शुरुआत में अच्छी वर्षा हुई थी, जिससे बारिश का आंकड़ा सुधरा। लेकिन इसके बाद करीब नौ दिन तक तेज बारिश नहीं होने से प्रदेश का बारिश का आंकड़ा फिर सामान्य से नीचे चला गया। जुलाई में पूरे मानसून की करीब एक तिहाई बारिश होने का रुझान रहता है। भोपाल में सामान्य वार्षिक बारिश करीब 39 इंच है, जिसमें लगभग 14 इंच जुलाई में ही गिरती है। बड़े शहरों में जबलपुर में जुलाई के दौरान सबसे ज्यादा, 17 इंच से अधिक बारिश होती है। प्रदेश में जुलाई के दौरान मानसूनी कोटे की करीब 40 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान रहता है।मध्य प्रदेश में सामान्य वार्षिक बारिश 37.3 इंच मानी जाती है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में यह औसत करीब 38 से 39 इंच के बीच है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed