{"_id":"6a85dafcecd126e7360ba87e","slug":"bhopal-60-kg-suspicious-paneer-seized-gopal-dairy-food-safety-action-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: 60 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, गोपाल डेयरी पर कार्रवाई, क्वालिटी स्वीट्स समेत कई दुकानों से लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: 60 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, गोपाल डेयरी पर कार्रवाई, क्वालिटी स्वीट्स समेत कई दुकानों से लिए नमूने
Wed, 19 Aug 2026 10:04 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 19 Aug 2026 10:04 PM IST
सार
भोपाल के सोनागिरि में मुखबिर की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने गोपाल डेयरी से 60 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। पनीर समेत केक और इडली मिक्स के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
पनीर जब्त करने की कार्रवाई करते खाद्य विभाग कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिलावटी और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। सोनागिरि स्थित गोपाल डेयरी से 60 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया गया। इसकी कीमत करीब 18 हजार रुपए बताई गई है। पनीर का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीहोर से एनालॉग पनीर बिक्री के लिए गोपाल डेयरी, सोनागिरि लाया गया है। सूचना के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पनीर के स्वरूप और गुणवत्ता पर संदेह होने पर नमूना लिया गया और पूरा 60 किलो पनीर जब्त कर लिया गया। प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्वालिटी स्वीट्स से केक का नमूना
टीम ने सोनागिरि-रायसेन रोड स्थित क्वालिटी स्वीट्स का भी निरीक्षण किया। यहां से केक का नमूना जांच के लिए लिया गया। इसके अलावा बांके बिहारी जनरल स्टोर से इडली इंस्टेंट मिक्स का नमूना लिया गया। विभाग की टीम ने एनकेके फूड्स, बृजराज सुपर स्टोर, शिखा ग्रीन्स, अर्बन बेकरी और राम एंटरप्राइजेज का भी निरीक्षण किया। कोलार और बावड़िया कलां क्षेत्र में भी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
ये भी पढ़ें- CBI को मिली गिरिबाला-समर्थ की कॉल रिकॉर्डिंग, वॉइस सैंपल-आईफोन डेटा मिलने पर पेश होगा पूरक चालान
विज्ञापन
रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार लिए गए सभी नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे जाएंगे। रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने एनालॉग पनीर समेत संदिग्ध खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर निगरानी जारी रखने की बात कही है।