Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: CM Mohan Yadav, BJP Chief Hemant Khandelwal Perform Dhanteras Puja at Party Office

भोपाल: भाजपा कार्यालय में धनतेरस पूजन, सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने की प्रदेश की खुशहाली की कामना

Fri, 06 Nov 2026 01:53 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 06 Nov 2026 01:53 PM IST
सार

धनतेरस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूजन-अर्चन किया। नेताओं ने प्रदेशवासियों के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। 

विज्ञापन
Bhopal: CM Mohan Yadav, BJP Chief Hemant Khandelwal Perform Dhanteras Puja at Party Office
भाजपा प्रदेश कार्यालय में धनतेरस पूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आज धनतेरस के मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूजन-अर्चन किया। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने प्रदेशवासियों को सुख, स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


पूजन के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पहला सुख निरोगी काया को माना गया है। स्वस्थ शरीर ही मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था से जोड़ने का काम हो रहा है। धनतेरस और भगवान धन्वंतरि जयंती हमें आयुर्वेद, प्रकृति और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ने का संदेश देती है। मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की कृपा प्रदेश के हर नागरिक पर बनी रहे। मध्यप्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो और प्रदेश विकास के रास्ते पर लगातार आगे बढ़े।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुरैना में भाजपा के नए कार्यालय के लोकार्पण पर भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि नया कार्यालय संगठन की गतिविधियों और जनसेवा के कामों को आगे बढ़ाने का केंद्र बनेगा। उन्होंने मुरैना के पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंदौर: इंदौर के एमजीएम काॅलेज में पीजी की 39 सीटें बढ़ी, कुल संख्या 322 हो गई


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि धनतेरस पर प्रदेश कार्यालय में पूजन कर प्रदेश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की खुशहाली की कामना की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुए, यही प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर परिवार के जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहे।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह राजपूत, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र यादव, वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नगाइच, शैलेंद्र शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed