{"_id":"6a5d0bbc033c8c646a0259ab","slug":"bhopal-scorpio-crushes-three-year-old-innocent-dies-on-the-spot-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: स्कॉर्पियो ने तीन साल की मासूम को रौंदा, मौके पर मौत; मनपसंद चीज नहीं मिलने से जिद कर सड़क पर बैठी थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: स्कॉर्पियो ने तीन साल की मासूम को रौंदा, मौके पर मौत; मनपसंद चीज नहीं मिलने से जिद कर सड़क पर बैठी थी
Sun, 19 Jul 2026 11:09 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:09 PM IST
सार
भोपाल के बैरसिया स्थित ललरिया गांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पर बैठी तीन वर्षीय बच्ची को 20 फीट तक घसीट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस ने आरोपी चालक जाकिर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भोपाल में तीन साल की मासूम को स्कॉर्पियो ने रौंद दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी के बैरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम ललरिया में रविवार को दोपहर बाद एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन साल की मासूम बच्ची को कुचलते हुए करीब 20 फीट तक घसीट दिया। इस वीभत्स दुर्घटना में बच्ची के सिर और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना का एक दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी चालक और वाहन की तलाश शुरू कर दी है। बैरसिया पुलिस के अनुसार, ललरिया गांव निवासी सोहेल खान और उनकी पत्नी दोनों शासकीय शिक्षक हैं। रविवार दोपहर उनकी तीन वर्षीय बेटी जूना खान अपनी बड़ी बहन के साथ घर के पास स्थित एक दुकान पर सामान लेने गई थी। दुकान पर मनपसंद चीज नहीं मिलने के कारण मासूम जूना नाराज हो गई। लौटते समय बड़ी बहन तो सड़क पार कर गई, लेकिन जूना जिद में बीच सड़क पर ही बैठ गई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, जहां बच्ची बैठी थी, ठीक उसके सामने एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो खड़ी थी। करीब 10 सेकंड तक खड़े रहने के बाद स्कॉर्पियो अचानक आगे बढ़ी। लापरवाही और अंधाधुंध ड्राइविंग के चलते चालक को सड़क पर बैठी बच्ची दिखाई नहीं दी। बच्ची वाहन के नीचे फंसकर करीब 20 फीट तक घिसटती चली गई और गाड़ी का पिछला पहिया उसके सिर को कुचलता हुआ निकल गया।
ये भी पढ़ें- एमपी: दादी ने 20 दिन की मासूम पोती का गला घोंटकर की हत्या, पहले झाड़-फूंक की कहानी रचकर पुलिस को किया गुमराह
विज्ञापन
परिजनों में कोहराम, गांव में तनाव का माहौल
हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन वहां एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बैरसिया थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मासूम के सिर की हड्डी चकनाचूर हो गई थी। उसके हाथ और पैर में गंभीर फैक्चर थे। इसके अलावा, लिवर सहित शरीर के कई अंदरूनी हिस्सों में भारी इंटरनल ब्लीडिंग हुई थी, जिसके कारण उसे बचाया नहीं जा सका।
बैरसिया थाना प्रभारी के मुताबिक, फरार आरोपी स्कॉर्पियो चालक की पहचान ललरिया गांव के ही निवासी जाकिर पिता कल्ल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वाहन सहित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी हैं।