फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   A shift in weather patterns in Madhya Pradesh: Temperatures drop by up to eight degrees; what will the weather

मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज: आठ डिग्री तक गिरा पारा, मुरासु तूफान से अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम?

Mon, 02 Nov 2026 07:09 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 02 Nov 2026 07:09 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में 5 नवंबर तक नए तूफान मुरासु के असर से कई संभागों में आंधी-बारिश की संभावना है। चार दिन में दिन का तापमान 8 डिग्री तक गिर चुका है। नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
A shift in weather patterns in Madhya Pradesh: Temperatures drop by up to eight degrees; what will the weather
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मौसम ने नवंबर की शुरुआत में ही सर्दी और बारिश का मिला-जुला रंग दिखाना शुरू कर दिया है। चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से दिन के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। महज चार दिन में अधिकतम तापमान 7 से 8 डिग्री तक नीचे आ गया है। अब नए तूफान 'मुरासु' के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने 5 नवंबर तक कई संभागों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे दिन में ठंडक बढ़ेगी, वहीं रात के तापमान में भी गिरावट का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन


पांच संभागों में दिखेगा तूफान का असर
मौसम विभाग के अनुसार, नए तूफान 'मुरासु' का असर जबलपुर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग के जिलों में देखने को मिलेगा। सोमवार को जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, मैहर, सीधी और सिंगरौली में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी है।वहीं भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में बादल छाए रह सकते हैं। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन


रविवार को भी कई जिलों में बदला मौसम
नए सिस्टम का असर रविवार को भी दिखाई दिया। सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर और पांढुर्णा में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। मौसम में आए इस बदलाव से दिन की गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन में 7.7 डिग्री तक लुढ़का पारा
बारिश और बादलों के कारण प्रदेश में तापमान तेजी से नीचे आया है। पिछले 48 घंटे में चंबल, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में अधिकतम तापमान 5.3 से 7.7 डिग्री तक गिर गया। भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर संभाग में भी पारा 4.9 डिग्री तक नीचे आया है। रात के तापमान में भी 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बीती रात दमोह में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री, अमरकंटक में 15.1 डिग्री, भोपाल में 15.2 डिग्री, शाजापुर के गिरवर में 15.4 डिग्री और बालाघाट के मलाजखंड में 15.8 डिग्री दर्ज किया गया।


यह भी पढ़ें-भोपाल में छठ पर्व पर होंगे बड़े आयोजन: घाटों पर तैयारियां तेज, चार दिन होंगे आयोजन, कॉलोनियों में भी व्यवस्थाएं

नवंबर के दूसरे सप्ताह से बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर और तेज हो सकता है। ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना है। ऐतिहासिक आंकड़ों के मुताबिक, ग्वालियर में 57 साल पहले नवंबर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं उज्जैन में 53 साल पहले नवंबर का न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री दर्ज किया गया था। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में नवंबर के दौरान बारिश का ट्रेंड भी रहा है। इस बार महीने की शुरुआत में ही बारिश का अलर्ट है। तीसरे और चौथे सप्ताह में भी मौसम सिस्टम सक्रिय होने पर बारिश हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed