फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Aldermen appointed in 13 municipal corporations of MP: 12 in Bhopal, 8 each in the other corporations; Indore,

MP के 13 ननि में एल्डरमैन नियुक्त: भोपाल में 12, बाकी निगमों में 8-8; इंदौर,ग्वालियर और जबलपुर का इंतजार

Mon, 20 Jul 2026 08:31 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 20 Jul 2026 08:31 PM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार ने नगर निगमों में नामित पार्षद (एल्डरमैन) नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने 13 नगर निगमों के लिए कुल 108 एल्डरमैन की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। फिलहाल इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर नगर निगम में नियुक्तियां नहीं की गई हैं।

विज्ञापन
Aldermen appointed in 13 municipal corporations of MP: 12 in Bhopal, 8 each in the other corporations; Indore,
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्य सरकार ने स्थानीय निकायों में राजनीतिक नियुक्तियों की शुरुआत करते हुए भोपाल सहित 13 नगर निगमों में एल्डरमैन नियुक्त कर दिए हैं। नगरीय विकास एवं आवास विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार भोपाल नगर निगम में 12 एल्डरमैन बनाए गए हैं, जबकि मुरैना, सागर, रीवा, सतना, सिंगरौली, कटनी, छिंदवाड़ा, खंडवा, बुरहानपुर, उज्जैन, देवास और रतलाम नगर निगम में 8-8 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश के सबसे बड़े इंदौर नगर निगम के अलावा ग्वालियर और जबलपुर नगर निगम में अभी एल्डरमैन की नियुक्ति नहीं की गई है। माना जा रहा है कि इन तीनों नगर निगमों के लिए अलग से आदेश जारी किए जा सकते हैं। सरकार की ओर से जारी सूची में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि के लोगों को नामित पार्षद बनाया गया है। भोपाल में सबसे अधिक 12 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं, जबकि अन्य 12 नगर निगमों में नियमानुसार 8-8 सदस्य मनोनीत किए गए हैं। इन नियुक्तियों के साथ ही स्थानीय निकायों में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होने की संभावना है। एल्डरमैन नगर निगम की बैठकों में हिस्सा लेते हैं और नगर विकास से जुड़े विषयों पर अपनी राय रखते हैं। हालांकि उन्हें महापौर के चुनाव या अविश्वास प्रस्ताव जैसे मामलों में मतदान का अधिकार नहीं होता।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP विधानसभा: पहले ही दिन यूसीसी समेत 14 विधेयक पेश, कार्यसूची में नहीं थे नाम; कांग्रेस ने जताई आपत्ति
विज्ञापन


कहां कितने एल्डरमैन
भोपाल – 12 एल्डरमैन बने-
इनमें श्याम विजयवर्गीय, महेश तिवारी, सुनीश द्विवेदी, प्रदीप तोषी, लीलाधर यादव, प्रमोद पोलवंटकर, राजेश साहू, रवि गोयल, दीपक सक्सेना, विनोद चौरसिया, डीके सक्सेना, विजय सिंह। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरैना – 8 एल्डरमैन बने- इनमें ऊषा बाैंदिल, राजेंद्र राठौर, अरविंद भदौरिया, दिनेश शर्मा, निधि गुप्ता, संतोषराम प्रजापति, बन्टूदास लाल और महावीर कौरी। 
सागर – 8 एल्डरमैन- इनमें महेश जैन, धर्मेंद्र रजक, जुगल प्रजापति, सुबोध पराशर, विवेक सोढ़िया, राजेंद्र ठाकुर, आशालता सिलाकारी और अभिषेक चौरसिया। 
रीवा – 8 एल्डरमैन- इनमें सत्यप्रकाश सचदेवा, राजेंद्र शुक्ला, सरस्वती गुप्ता, मनोज पटेल, राजकुमार जायसवाल, प्रकाश सोनी, बुद्धसेन नापित और आनंद सिंह। 
सतना – 8 एल्डरमैन- इनमें चंद्ररेखा डहेर, हर्ष जैसवाल, सौरभ नायक, सुनील सेनानी, समर बहादूर, निधि गोपाल, कमलेश, शैलेन्द्र कुमार तिवारी। 
सिंगरौली – 8 एल्डरमैन- इनमें कालिका गुप्ता, किरण सोनी, गिरजा पाण्डेय, मान प्रसाद पाल, सम्पत शाह, किरण सागर खेखवार, नीरज सिंह परिहार और हरिदास गुप्ता। 
कटनी – 8 एल्डरमैन-इनमें वेंकटेश मिश्रा, शोभा कुरील, प्रमोद तिवारी, अंबरीष वर्मा, आयुष्मान शुक्ला, नरेश अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, अनुराग। 
छिंदवाड़ा – 8 एल्डरमैन- इनमें आलोक साहू, माया बंडेवार, जितेंद्र शाह, दिनेश यादव, मोरेश्वर हिवसे, चंचलेश्वर साहू, ओम चौरसिया, अरविंद राजपूत। 
खंडवा – 8 एल्डरमैन- इनमें शारदा तांदले, तेजेन्द्र, स्वर्णजीत सिंह, मंगलेश तोमर, शिवशंकर गुर्जर, लोकेंद्र सिंह, महेश चौधरी, रमाकांत पांडे। 
बुरहानपुर – 8 एल्डरमैन- इनमें हीरालाल बड़गुजर, बलराज नथाव, उमा कपूर, शिवकुमार पासी, रुद्रदेश एण्डोले, चिंतामण महाजन, विपुल और विजय। 
उज्जैन – 8  एल्डरमैन- इनमें मुकेश मालवीय, अशोक देवड़ा, मनीष खंडेलवाल, अरविंद उपाध्याय, मुकेश चौधरी, धर्मेंन्द्र वर्मा, शैलेंन्द्र यादव, मधुकर राव। 
देवास – 8 एल्डरमैन- इनमें राजेश यादव, अर्जुन चौधरी, प्रिया शर्मा, चेतन योगी, हरीश देवलेरिया, दिनेश सांवला, संतोष वर्मा, सचिन। 
रतलाम – 8 एल्डरमैन- इनमें मंगल लोढ़ा, राकेश परमार, पूजा बोहरा, दिनेश मिश्रा, हेमंत राहौरी, हेमंत, प्रभु, गोपाल शर्मा और नारायण सांकला।  

ये भी पढ़ें-  गुरु पूर्णिमा से पहले सांदीपनि विद्यालयों करें लोकार्पण: CM बोले- महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व प्रदेशभर मनेगा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed