फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Datia by-election, Hemant Khandelwal, BJP, Ashutosh Tiwari, Congress, Madhya Pradesh BJP, double-engine govern

Bhopal Metro: शनिवार से मेट्रो की नई टाइमिंग लागू,हर 15 मिनट में ट्रेन, जानिए पहली और आखिरी ट्रेन का समय

Thu, 23 Jul 2026 09:56 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 23 Jul 2026 09:56 PM IST
सार

भोपाल मेट्रो में सफर अब और आसान होने जा रहा है। 25 जुलाई शनिवार से नई समय-सारणी लागू होगी। इससे व्यस्त समय में हर 15 मिनट में ट्रेन मिलेगी। दोनों ट्रैक पर नियमित परिचालन के लिए सीएमआरएस ने सिग्नलिंग सिस्टम को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Datia by-election, Hemant Khandelwal, BJP, Ashutosh Tiwari, Congress, Madhya Pradesh BJP, double-engine govern
भोपाल मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) ने सुभाष नगर से एम्स स्टेशन के बीच दोनों ट्रैक पर सिग्नलिंग प्रणाली और नियमित मेट्रो परिचालन को मंजूरी दे दी है। इसके बाद 25 जुलाई 2026 से नई समय-सारणी लागू होगी। नई व्यवस्था के तहत व्यस्त समय में हर 15 मिनट और सामान्य समय में हर 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो उपलब्ध होगी। नई सिग्नलिंग प्रणाली लागू होने से अब सुभाष नगर और एम्स स्टेशन के बीच दोनों ट्रैक पर नियमित परिचालन संभव होगा। इससे मेट्रो सेवा अधिक सुरक्षित, समयबद्ध और सुचारु होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी परिचालन स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार पहली मेट्रो के निर्धारित समय से 15 मिनट पहले खोल दिए जाएंगे। प्रत्येक स्टेशन पर निर्धारित गेट पर मैनुअल टिकट काउंटर भी संचालित रहेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: कामकाजी महिलाओं के 59 हॉस्टलों की CAG जांच में बड़ी गड़बड़ी, 22 भवन दूसरे कामों में इस्तेमाल
विज्ञापन


नई समय-सारणी
विवरण    जानकारी

लागू होने की तिथि    25 जुलाई 2026
पहली मेट्रो (सुभाष नगर से एम्स)    सुबह 9:00 बजे
पहली मेट्रो (एम्स से सुभाष नगर)    सुबह 9:30 बजे
अंतिम मेट्रो (सुभाष नगर से एम्स)    शाम 6:30 बजे
अंतिम मेट्रो (एम्स से सुभाष नगर)    शाम 7:00 बजे 

ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश पुलिस में बंपर भर्ती! 9,662 पदों पर सरकार की मंजूरी, जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यस्त समय: सुबह 9:00 से 10:30 बजे और शाम 5:30 से 7:00 बजे
व्यस्त समय में हर 15 मिनट में ट्रेन मिलेगी
सामान्य समय में हर 30 मिनट में ट्रेन मिलेगी
प्रतिदिन कुल ट्रिप 50 (दोनों दिशाओं सहित) 

ये भी पढ़ें-  दतिया उपचुनाव: हेमंत खंडेलवाल बोले- कांग्रेस ने 70 साल में जो नहीं किया, भाजपा ने कर दिखाया

इन यात्रियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
नई व्यवस्था का लाभ विशेष रूप से एम्स भोपाल आने वाले मरीजों, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों, एमपी नगर के कोचिंग छात्रों, वल्लभ भवन, एसबीआई, आरबीआई सहित विभिन्न सरकारी और निजी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों तथा रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को मिलेगा। ट्रेन की फ्रीक्वेंसी बढ़ने से प्रतीक्षा समय कम होगा और सफर अधिक सुविधाजनक बनेगा। 

ये भी पढ़ें-  MP News: अशोक बर्णवाल ने संभाला मुख्य सचिव का कार्यभार, अनुराग जैन ने सौंपी जिम्मेदारी

डिजिटल टिकटिंग और छूट की सुविधा
भोपाल मेट्रो में यात्री एमपीएमआरसीएल मोबाइल ऐप, यूपीआई, क्यूआर कोड और ई-वॉलेट के माध्यम से कैशलेस टिकट खरीद सकेंगे। यात्रियों को ये छूट भी मिलेगी। रिटर्न टिकट पर 5% की छूट। ग्रुप टिकट पर 10% की छूट। ई-वॉलेट रिचार्ज पर 8% से 15% तक बोनस। 200-499 रुपए पर : 8%, 500-999 रुपए पर : 10%, 1000-1499 रुपए पर : 12%, 1500-2000 रुपए पर : 15% बोनस राशि प्रदान की जाएगी। इस पहल के माध्यम से यात्रियों को आसान डिजिटल टिकटिंग, कैशलेस भुगतान, अधिक बचत और बेहतर यात्रा अनुभव एक साथ उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed