फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Datia by-election: Hemant Khandelwal says the BJP has achieved what the Congress failed to do in 70 years.

दतिया उपचुनाव: हेमंत खंडेलवाल बोले- कांग्रेस ने 70 साल में जो नहीं किया, भाजपा ने कर दिखाया

Thu, 23 Jul 2026 09:37 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 23 Jul 2026 09:37 PM IST
सार

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और भाजपा की ऐतिहासिक जीत का दावा किया।

विज्ञापन
Datia by-election: Hemant Khandelwal says the BJP has achieved what the Congress failed to do in 70 years.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने गुरुवार को दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में निबरी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 वर्षों तक देश पर शासन किया, लेकिन जनता के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा सकी। जो काम कांग्रेस इतने वर्षों में नहीं कर पाई, भाजपा सरकार ने कम समय में पूरा किया है। खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और हर वर्ग के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं और विकास कार्यों के लिए कभी धन की कमी नहीं आने दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: कामकाजी महिलाओं के 59 हॉस्टलों की CAG जांच में बड़ी गड़बड़ी, 22 भवन दूसरे कामों में इस्तेमाल
विज्ञापन


जनता विकास के नाम पर मतदान करेगी 
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने अनुसूचित जनजाति और दतिया की जनता को केवल वोट बैंक समझा, जबकि भाजपा ने सेवा और विकास की राजनीति की है। उन्होंने दावा किया कि दतिया की जनता विकास के आधार पर मतदान करती है और इस बार भी भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने सेवढ़ा और भांडेर विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की बैठकों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय है और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रहा है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के दम पर भाजपा उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश पुलिस में बंपर भर्ती! 9,662 पदों पर सरकार की मंजूरी, जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाए
उन्होंने कहा कि दतिया में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अधोसंरचना के क्षेत्र में हुए बड़े विकास कार्यों का श्रेय पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को जाता है। अब इन्हीं विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ भाजपा जनता के बीच जा रही है। खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा के लिए राजनीति सत्ता हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर बूथ तक पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में समर्थन मांगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed