{"_id":"6a5ce2b7113a6d32db0ecd50","slug":"five-day-monsoon-session-of-mp-assembly-begins-tomorrow-several-key-bills-including-the-ucc-to-be-discussed-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी विधानसभा का पांच दिनी मानसून सत्र कल से: UCC समेत कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा, हंगामेदार होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी विधानसभा का पांच दिनी मानसून सत्र कल से: UCC समेत कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा, हंगामेदार होने के आसार
Sun, 19 Jul 2026 08:14 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sun, 19 Jul 2026 08:14 PM IST
सार
मध्य प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। यूसीसी समेत कई अहम विधेयकों पर चर्चा होगी, जबकि कांग्रेस कानून-व्यवस्था, ओबीसी आरक्षण, बेरोजगारी और केन-बेतवा परियोजना जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने तैयारियों का निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। 24 जुलाई तक चलने वाले इस सत्र के हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं। एक ओर मोहन सरकार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) सहित कई महत्वपूर्ण विधेयकों को सदन में पेश करेगी, वहीं कांग्रेस कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं, ओबीसी आरक्षण, बिजली संकट और केन-बेतवा परियोजना से प्रभावित लोगों के विस्थापन जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। रविवार को जगदीशपुर में हुई कैबिनेट बैठक में यूसीसी के मसौदे समेत कई विधेयकों को मंजूरी दी गई। अब इन्हें विधानसभा में पेश किया जाएगा। सरकार निजी विश्वविद्यालय अधिनियम संशोधन, मध्यप्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विधेयक,राजमार्ग संशोधन, नागरिक सुरक्षा संहिता संशोधन और अन्य विधेयकों को भी सदन में लाएगी। मध्य प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट 21 जुलाई को विधानसभा में पेश करेगी। यह बजट 7 हजार करोड़ रुपए का होगा। इसमें पूंजीगत निवेश और अधोसंरचना विकास पर जोर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- MP UCC: मोहन कैबिनेट ने यूसीसी मसौदे को दी मंजूरी, निकाह हलाला होगा दंडनीय अपराध; लिन-इन के लिए सख्त नियम
विपक्ष की सरकार को घेरने की तैयारी, सत्ता पक्ष भी तैयार
विपक्ष ने सत्र को लेकर अपनी रणनीति तैयार कर ली है। कांग्रेस कानून-व्यवस्था की स्थिति, बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं, फसल नुकसान, ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण, बिजली आपूर्ति, महंगाई और शिक्षा-स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेगी। इसके अलावा केन-बेतवा परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण और प्रभावित ग्रामीणों को कथित तौर पर जबरन हटाए जाने के मुद्दे को भी सदन में जोरदार तरीके से उठाने की तैयारी है। वहीं, सत्ता पक्ष ने भी अपने सदस्यों को विपक्ष के सवालों का तथ्यों के साथ जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: सीएम मोहन यादव ने छोड़ा VIP काफिला, मंत्री और अफसर इलेक्ट्रिक बस से पहुंचेंगे कैबिनेट बैठक में
विधानसभा अध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को विधानसभा पहुंचकर सत्र की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विधानसभा के सेंट्रल हॉल में स्थापित पंडित जवाहरलाल नेहरू, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तैलचित्रों का भी अवलोकन किया। उनके साथ विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- MP: विधानसभा घेराव करेगी ओबीसी महासभा, ''तारीख पर तारीख'' से नाराज, बोले- अब समाधान चाहिए, सिर्फ सुनवाई नहीं
1,756 प्रश्नों, 267 ध्यानाकर्षण, 5 स्थगन प्रस्ताव
विधानसभा सचिवालय के अनुसार, सत्र की अधिसूचना जारी होने के बाद अब तक 1,756 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। इनमें 900 तारांकित और 856 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा 267 ध्यानाकर्षण, 5 स्थगन प्रस्ताव, 20 अशासकीय संकल्प और 77 शून्यकाल सूचनाएं भी प्राप्त हुई हैं। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि सत्र के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- MP IPS Transfer: टीकमगढ़ और श्योपुर के एसपी बदले, मनोहर सिंह मंडलोई बने एआईजी पुलिस मुख्यालय