Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Kuno Director Questions MP's Transfer Policy, Says Frequent Transfers Affect Officers' Efficiency

कूनो डायरेक्टर ने सरकार की तबादला नीति पर उठाए सवाल: बोले- बार-बार ट्रांसफर से घटती है अफसरों की कार्यक्षमता

Mon, 09 Nov 2026 06:45 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 09 Nov 2026 06:45 PM IST
सार

कूनो नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने अधिकारियों के बार-बार तबादलों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कम समय तक एक पद पर रहने से अफसर व्यवस्था को समझ नहीं पाते और सुधारों पर भी असर पड़ता है।

विज्ञापन
Kuno Director Questions MP's Transfer Policy, Says Frequent Transfers Affect Officers' Efficiency
आईएफएस उत्तम शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीते के शिकार और उसकी मौत के मामले के बाद चर्चा में आए कूनो नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने अधिकारियों के बार-बार तबादलों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कम कार्यकाल में अधिकारी न तो व्यवस्था को पूरी तरह समझ पाते हैं और न ही अपने स्तर पर जरूरी सुधार कर पाते हैं। प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव के लिए अधिकारियों को पर्याप्त समय मिलना चाहिए। 1999 बैच के आईएफएस अधिकारी शर्मा ने सोशल मीडिया पर दो पेज का वक्तव्य साझा किया है। इसमें उन्होंने नौकरशाही में कार्यकाल की अवधि और कार्यक्षमता के संबंध को समझाया है। खास बात यह है कि वे खुद सितंबर 2022 से ग्वालियर-चंबल संभाग में पदस्थ हैं। फिलहाल कूनो नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- देवास शराबकांड में कांग्रेस का बड़ा एक्शन, छह साल तक युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल जायसवाल पार्टी से बाहर
विज्ञापन


एक साल से कम समय में व्यवस्था समझना मुश्किल
शर्मा के मुताबिक, एक साल से कम कार्यकाल मिलने पर व्यवस्था का संचालन मुख्य रूप से अधीनस्थ अधिकारियों के हाथों में रहता है। एक से दो साल में अधिकारी कामकाज को समझ पाता है, जबकि दो साल से अधिक समय मिलने पर नई योजनाओं और संस्थागत सुधारों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लिखा कि सिविल सेवा में आने वाला युवा अधिकारी शुरुआत में व्यवस्था बदलने और कमियां दूर करने का उत्साह रखता है। लेकिन कम समय में उसे कमजोरियां समझने, सक्षम टीम बनाने और चुनौतियों से निपटने का मौका नहीं मिलता। लगातार छोटे कार्यकाल मिलने से आदर्शवाद की जगह व्यावहारिकता ले लेती है और अधिकारी का ध्यान बदलाव के बजाय व्यवस्था को जैसे-तैसे चलाने पर केंद्रित हो जाता है। 

ये भी पढ़ें- एमपी: एमपी में गोवंश के लिए 60 करोड़ रुपए जारी करेंगे सीएम, 3 हजार से ज्यादा गोशालाओं को मिलेगी मदद

बड़े ऐलान कर छवि बनाने वाले अफसरों पर भी तंज
उत्तम शर्मा ने कुछ अधिकारियों की कार्यशैली पर भी टिप्पणी की। उन्होंने लिखा कि कुछ अफसर छोटे कार्यकाल की आशंका में शुरुआत बड़े ऐलान, महत्वाकांक्षी वादों और क्रांतिकारी भाषणों से करते हैं। उन्हें पता होता है कि वे लंबे समय तक पद पर नहीं रहेंगे। ऐसे में योजनाएं अधूरी रहने पर इसकी जिम्मेदारी समय से पहले हुए तबादले पर डाल दी जाती है और अधिकारी की छवि दूरदर्शी प्रशासक की बन जाती है। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: खड़गे के दीपावली वाले बयान पर रामेश्वर शर्मा का पलटवार, बोले- कांग्रेस के दिमाग में सिर्फ ईद बसी है


लंबा कार्यकाल भी सुशासन की गारंटी नहीं
शर्मा ने कहा कि लंबे समय तक एक पद पर रहने से सुशासन की गारंटी नहीं मिलती। इसके लिए अधिकारी की नीयत, ईमानदारी, योग्यता और काम के प्रति प्रतिबद्धता जरूरी है। हालांकि, पर्याप्त समय मिलने पर वह व्यवस्था को समझकर सहयोगियों का विश्वास हासिल कर सकता है और सुधारों को अंजाम तक पहुंचा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ अधिकारियों को लंबा कार्यकाल मिलता है, जबकि कई को यह अवसर नहीं मिल पाता। शर्मा ने अपने विचारों को निजी बताते हुए 'द वैल्यू ऑफ टेन्योर: कैन अ ब्यूरोक्रेट चेंज द सिस्टम?' शीर्षक से लेख साझा किया है। इसमें उन्होंने नौकरशाहों के कार्यकाल और व्यवस्था में बदलाव लाने की उनकी क्षमता के संबंध पर अपने अनुभव रखे हैं।

प्रदेश में छह महीने में भी बदले गए कलेक्टर-एसपी
मध्यप्रदेश में कम कार्यकाल के कई उदाहरण हैं। सागर में कलेक्टर रहीं प्रतिभा पाल और एसपी अनुराग सुजानिया करीब छह महीने ही पद पर रहे। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव का एक साल के भीतर दो बार तबादला हुआ। वहीं, बालाघाट के कलेक्टर रहे कुमार करीब सवा दो महीने ही इस पद पर रहे। अब उन्हें हरदा का कलेक्टर बनाया गया है। ऐसे कई मामले हैं, जिनमें अधिकारियों का एक साल पूरा होने से पहले ही तबादला कर दिया गया। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: कटनी और सिवनी में आग से 12 लोगों की मौत, सीएम ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख की मदद देने के निर्देश दिए

सितंबर 2022 से ग्वालियर-चंबल संभाग में पदस्थ
उत्तम कुमार शर्मा सितंबर 2015 से सितंबर 2020 तक देहरादून में पदस्थ रहे। इसके बाद 28 सितंबर 2020 से 1 सितंबर 2022 तक पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर रहे। 1 सितंबर 2022 को उन्हें लायन प्रोजेक्ट शिवपुरी में सीसीएफ बनाया गया। वर्तमान में वे एपीसीसीएफ के पद पर कूनो के फील्ड डायरेक्टर हैं। इस तरह करीब चार साल से वे ग्वालियर-चंबल संभाग में पदस्थ हैं।

चीते की मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
कूनो का 19 महीने का नर चीता KNG22 25 अक्टूबर को श्योपुर वन मंडल के कक्ष क्रमांक 748 में घायल मिला था। शुरुआती इलाज के बाद उसे जबलपुर के वेटरनरी कॉलेज की वाइल्ड लाइफ इकाई में भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। जांच में उसके शरीर से बारहबोर बंदूक के पांच छर्रे निकले थे। मामले में एसटीएफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पूछताछ में चीते का शिकार करने की बात कबूल की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed