फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP BJP Gets New Media In-Charge, Raisen's Brijgopal Loya to Take Charge

मध्यप्रदेश: एमपी भाजपा को नया मीडिया प्रभारी मिला, रायसेन के बृजगोपाल लोया संभालेंगे जिम्मेदारी

Wed, 23 Sep 2026 04:16 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 23 Sep 2026 04:16 PM IST
सार

मध्यप्रदेश भाजपा ने मीडिया विभाग में बदलाव करते हुए रायसेन के बृजगोपाल लोया को नया प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया है। लोया अब आशीष अग्रवाल की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे, जिन्हें हाल ही में भाजपा की राष्ट्रीय मीडिया टीम में जगह मिली है।

विज्ञापन
MP BJP Gets New Media In-Charge, Raisen's Brijgopal Loya to Take Charge
बृजगोपाल लोया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश भाजपा ने  रायसेन के बृजगोपाल लोया को पार्टी का नया प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उनकी नियुक्ति की है। यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से लागू होगी। लोया अब तक भाजपा संगठन में सक्रिय रहे हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी के तौर पर वह आशीष अग्रवाल की जगह काम करेंगे। आशीष अग्रवाल को 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया था। अगस्त 2026 में उन्हें भाजपा की राष्ट्रीय मीडिया टीम में सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद से प्रदेश मीडिया विभाग में नए चेहरे की चर्चा थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश भाजपा में बदलाव: त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देव प्रभारी, सांसद रेखा वर्मा सह प्रभारी बनीं
विज्ञापन


पार्टी का पक्ष मीडिया तक पहुंचाने की जिम्मेदारी
प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी  पार्टी के कार्यक्रमों और सरकार से जुड़े मुद्दों पर भाजपा का पक्ष मीडिया के सामने रखना, प्रवक्ताओं के बीच समन्वय और महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी की प्रतिक्रिया तैयार कराना भी इसी विभाग का हिस्सा है। गोया इससे पहले सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंं-  एमपी: पहली अग्निवीर बैच के निकलने से पहले MP सरकार बदलेगी नौकरी के नियम, 10% कोटा 20% करने की तैयारी
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed