फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP By-Election: 21 candidates in the fray for the Datia by-election; Election Commission allocates symbols.

MP By-Election: दतिया उपचुनाव में 21 प्रत्याशी मैदान में, निर्वाचन आयोग ने आवंटित किए चुनाव चिन्ह

Fri, 17 Jul 2026 10:04 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 17 Jul 2026 10:04 PM IST
सार

दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 में अब चुनावी मुकाबला तय हो गया है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 21 प्रत्याशी मैदान में हैं और चुनाव आयोग ने सभी को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं।

विज्ञापन
MP By-Election: 21 candidates in the fray for the Datia by-election; Election Commission allocates symbols.
चुनाव आयोग - फोटो : ANI

विस्तार

दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 में अब चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। नामांकन की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। शुक्रवार को सभी को चुनाव आयोग ने चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए। दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 के लिए प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कुल 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को मिला IPS कैडर, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को कमल का फूल, इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को हाथ का पंजा के साथ ही अन्य प्रमुख प्रत्याशियों में आपका गणतंत्र पार्टी के जितेंद्र माझी को सिलाई मशीन, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के दामोदर यादव मंडल को केतली, राइट टू रिकॉल पार्टी के धर्मेंद्र सिंह पवार को प्रेशर कुकर, परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के बालकिशन विश्वकर्मा को सीटी, राष्ट्रीय समाधान जनमोर्चा की डॉ. राखी बाला को लैपटॉप और राष्ट्रीय समानता दल के राम सिंह कुशवाहा को नारियल फार्म चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जाति प्रमाण पत्र विवाद: मंत्री प्रतिमा बागरी को राहत, राज्य स्तरीय छानबीन समिति ने अजा प्रमाण पत्र को माना वैध

इसके अलावा भारतीय सभ्यता पार्टी के शुभम राजपूत को कैंची, भारतीय गणवार्ता पार्टी की संजना सिंह किन्नर को बैटरी टॉर्च और भीम सेना के हरदास कुशवाह को चारपाई चुनाव चिन्ह मिला है। निर्दलीय उम्मीदवारों में कंछेदी लाल कुशवाहा को स्कूल का बस्ता, देवेश परिहार को टेलीविजन, धर्मेंद्र सिंह को टीवी रिमोट, बृजेंद्र शाह को बाल्टी, राघवेंद्र सिंह को बल्ला, रोहित गुप्ता को एयर कंडीशनर, बाबूलाल सोनी को फलों से भरी टोकरी, वेद भैया को माइक, सुरेश अहिरवार को बांसुरी और एडवोकेट हंसमुखी लोधी को सात किरणों वाली कलम की निब चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed