फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP IPS Transfer: SPs of Tikamgarh and Sheopur replaced; Manohar Singh Mandloi appointed AIG at Police Headquar

MP IPS Transfer: टीकमगढ़ और श्योपुर के एसपी बदले, मनोहर सिंह मंडलोई बने एआईजी पुलिस मुख्यालय

Sun, 19 Jul 2026 12:32 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 19 Jul 2026 12:32 PM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। टीकमगढ़ और श्योपुर के एसपी बदले गए हैं, जबकि टीकमगढ़ के एसपी मनोहर सिंह मंडलोई को पुलिस मुख्यालय भोपाल में एआईजी बनाया गया है।

विज्ञापन
MP IPS Transfer: SPs of Tikamgarh and Sheopur replaced; Manohar Singh Mandloi appointed AIG at Police Headquar
मोहन कैबिनेट के बीच दो एसपी के ट्रांसफर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहन सरकार ने जगदीशपुर में आयोजित कैबिनेट के बीच रविवार को तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार टीकमगढ़ और श्योपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बदले गए हैं, जबकि टीकमगढ़ के एसपी को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) बनाया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम मोहन यादव ने छोड़ा VIP काफिला, मंत्री और अफसर इलेक्ट्रिक बस से पहुंचेंगे कैबिनेट बैठक में
विज्ञापन


आदेश के अनुसार 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोहर सिंह मंडलोई को टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक (पुलिस मुख्यालय), भोपाल पदस्थ किया गया है। 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधीर कुमार अग्रवाल, जो वर्तमान में श्योपुर के पुलिस अधीक्षक हैं, उन्हें टीकमगढ़ का नया एसपी बनाया गया है। वहीं 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मोती उर रहमान, जो अभी रीवा में 9वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) में सेनानी के पद पर पदस्थ थे, उन्हें श्योपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जगदीशपुर बना आठवीं डेस्टिनेशन कैबिनेट का गवाह: सीएम बैठकों की पहल से गौरवशाली व्यक्तित्वों को मिला सम्मान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed