{"_id":"63a42e128e9fa00c976bb4fb","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-change-in-the-direction-of-the-wind-caused-the-mercury-to-rise-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: हवाओं का रुख बदलने से फिर उछला पारा, जानें कब से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: हवाओं का रुख बदलने से फिर उछला पारा, जानें कब से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 22 Dec 2022 03:44 PM IST
सार
Madhya Pradesh Weather Today: बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग में काफी बढ़े। इंदौर संभाग में सामान्य से काफी अधिक, भोपाल, उज्जैन, नर्मदापुरम और ग्वालियर संभागों में सामान्य से अधिक रहे।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: प्रदेश में सुबह और रात कंपकंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के मौसम में एक बार फिर परिवर्तन आया है। रात का पारा साढ़े पांच डिग्री से उछलकर फिर सात के पार चला गया है। प्रदेश में दिन और रात का पारा उछला है। हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। जानकारों का मानना है कि देश के ऊपरी हिस्से में जल्द ही बर्फबारी और बारिश की संभावना बन रही है, जो मप्र के मौसम पर भी असर डालेगा। 28 दिसंबर के बाद प्रदेश में फिर सर्दी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग में काफी बढ़े। इंदौर संभाग में सामान्य से काफी अधिक, भोपाल, उज्जैन, नर्मदापुरम और ग्वालियर संभागों में सामान्य से अधिक रहे। प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान नौगांव में 7.1 दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में भी मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।
प्रदेश के बड़े शहरों का हाल
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेशभर में तापमान में उछाल दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ठंडा नौगांव रहा। नौगांव में 7.1, उमरिया में 7.6, खजुराहो-रीवा में 8, दतिया में 8.5, ग्वालियर में 8.8, रायसेन-ग्वालियर-मंडला में 9.5, पचमढ़ी में 9.6, सतना-सीधी में 9.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। अधिकतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में अब भी दिन का पारा 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है। प्रदेश में सबसे गर्म खंडवा रहा। खंडवा में 32.1, खरगोन में 31.5, मंडला में 30.5, उज्जैन में 30.2, इंदौर में 29.4, भोपाल में 29.3, राजगढ़ में 29.2, नर्मदापुरम में 29 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो महाराष्ट्र पर एक प्रति-चक्रवात बना हुआ है, जिसके असर से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। इससे प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हवा का रुख उत्तरी होने पर रात के तापमान में गिरावट होने लगती है। इसी तरह उत्तर-पूर्वी या उत्तर-पश्चिमी होने पर तापमान में बढ़ोतरी होने लगती है। फिलहाल एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-कश्मीर पर एक्टिव है। जानकारों की मानें तो 26 दिसंबर को एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। उसके असर से पहाड़ों पर बर्फबारी एवं वर्षा भी होगी। इसके आगे बढ़ने के बाद 28 दिसंबर से सर्दी बढ़ेगी।
Trending Videos

| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| भोपाल | 29.3 | 12.8 |
| इंदौर | 29.4 | 14.8 |
| जबलपुर | 25.8 | 9.5 |
| ग्वालियर | 25.1 | 8.8 |

कमेंट
कमेंट X