फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: chill increased in the state

MP Weather Today: सर्द हवाओं ने तेजी से गिराया पारा, प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन

Thu, 08 Dec 2022 03:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 08 Dec 2022 03:43 PM IST
सार

Madhya Pradesh Weather Today: मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में साढ़े पांच डिग्री तक पारा नीचे खिसका है। प्रदेश में सबसे ठंडा नौगांव रहा। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: chill increased in the state
एमपी मौसम आज: सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में तेजी से रात का पारा लुढ़का है। सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी है। हालांकि ये ठंडक ज्यादा समय तक बनी रहने पर संशय है। अभी एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास एक्टिव है। इस सिस्टम के गुरुवार को उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। जिसके चलते शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में फिर कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी। प्रदेश में सबसे ठंडा नौगांव रहा। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट बता रही है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तामपान होशंगाबाद और उज्जैन संभाग में विशेष रूप से गिरे, जबलपुर, भोपाल और इंदौर संभाग में भी काफी गिरावट रही। शहडोल, जबलपुर, सागर, होशंगाबाद, भोपाल और ग्वालियर संभाग में न्यूनतम तापामान सामान्य से कम दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका नौगांव रहा। अगले 24 घंटों में भी मौसम शुष्क ही बना रहने का अनुमान है। 
विज्ञापन


प्रदेश के बड़े शहरों का हाल
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 25.1 8.6
इंदौर 25.5 10.1
जबलपुर 25.0 7.8
ग्वालियर 26.3 7.0

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में साढ़े पांच डिग्री तक पारा नीचे खिसका है। प्रदेश में सबसे ठंडा नौगांव रहा। नौगांव में 5.3, उमरिया 5.4, दतिया-पचमढ़ी, रायसेन में 6.6, ग्वालियर में 7, बैतूल में 7.7, जबलपुर-खजुराहो-मंडला में 7.8, राजगढ़-गुना-रीवा में 8, छिंदवाड़ा में 8.2, भोपाल में 8.6, सतना में 8.8, उज्जैन-दमोह-नरसिंहपुर में 9, सीधी में 9.6, सागर में 9.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अधिकतम में भी बढ़ोतरी रही। ठंडी हवाओं का जोर रहने के बाद भी दिन का पारा 31 डिग्री से नीचे नहीं आया है। प्रदेश में सबसे अधिक गर्म खरगोन रहा। खरगोन में 31, नर्मदापुरम-राजगढ़ में 28, गुना में 27.4, खंडवा में 27.1, दमोह-मंडला में 27, सीधी में 26.8, खजुराहो में 26.5, रतलाम में 26.4, ग्वालियर में 26.3, शिवपुरी में 26.2, छिंदवाड़ा में 26.1 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 


मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश में तेज रफ्तार से चली उत्तरी हवाओं ने ठिठुराया है। हिमाचल पर बने पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद से सर्द हवाएं चलने लगी हैं। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास एक्टिव है। इस सिस्टम के गुरुवार को उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। जिसके चलते शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में फिर कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed