सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Cold is going to increase in the state

MP Weather Today: प्रदेश में बढ़ने वाली है ठंड, दो दिन बाद तापमान में गिरावट संभव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 23 Oct 2022 03:49 PM IST
सार

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं रहा। दिन का तापमान 35 डिग्री तक पहुंच रहा है। वहीं रात का पारा 13 डिग्री तक गया है।

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Cold is going to increase in the state
मौसम - फोटो : Self
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मध्य प्रदेश का मौसम सामान्य है। सुबह-शाम ठंडक का अहसास हो रहा है। दिन में पंखे चल रहे हैं। कई जगह हल्के बादल भी हैं। हवाओं का रुख उत्तरी हुआ है, जिससे आने वाले दिनों में ठंडक बढ़ेगी। पचमढ़ी में पारा लुढ़ककर 12.6 डिग्री तक पहुंचा है। 
Trending Videos


मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं रहा। दिन का तापमान 35 डिग्री तक पहुंच रहा है। वहीं रात का पारा 13 डिग्री तक गया है। दो दिन मौसम में विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो रात में ठंडक बढ़ने लगी है। पूर्वी मप्र में पारे में मामूली गिरावट भी रही। प्रदेश में सबसे गर्म राजगढ़ रहा, यहां 34.5 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं पचमढ़ी में पारा में 12.6 डिग्री पर पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। 

अधिकतम तापमान की बात करें तो राजगढ़ में 34.5, ग्वालियर में 34.1, नौगांव में 33.5, गुना-दमोह में 33.4, खरगोन-रतलाम-उज्जैन में 33, दतिया में 32.9, मंडला में 32.8, खजुराहो में 32.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान को देखें तो सिवनी-नरसिंहपुर को छोड़ दें तो प्रदेश के सभी जिलों में रात का पारा 20 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। पचमढ़ी में 12.6, रायसेन-मंडला में 13.2, बैतूल में 14, छिंदवाड़ा में 14.1, नौगांव में 14.5 डिग्री तापमान रहा। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो हवाओं का रुख उत्तरी बना रहने से तापमान में गिरावट हो रही है। बंगाल की खाड़ी में गहरा अवदाब का क्षेत्र बन गया है। इस सिस्टम के रविवार रात को चक्रवाती तूफान सितरंग में बदलने की संभावना है। हालांकि इसका मध्य प्रदेश पर विशेष असर नहीं रहने वाला। दो दिन बाद ठंडक बढ़ने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed