{"_id":"6379db58c8e3056b52380f87","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-cold-wave-started-showing-effect","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: शीतलहर दिखाने लगी असर, जबलपुर-छतरपुर सहित पांच जिलों में अगले 24 घंटे चलेंगी ठंडी हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: शीतलहर दिखाने लगी असर, जबलपुर-छतरपुर सहित पांच जिलों में अगले 24 घंटे चलेंगी ठंडी हवाएं
Sun, 20 Nov 2022 01:24 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 20 Nov 2022 01:24 PM IST
सार
Madhya Pradesh Weather Today: बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। जबलपुर, मलाजखंड, खरगोन, नौगांव व बैतूल में शीतलहर का प्रभाव रहा। प्रदेश भर में दिन का तापमान 30 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। रात का पारा छह डिग्री पर चल रहा है।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ती जा रही है। बर्फीली हवाएं पारा गिरा रही हैं, दिन में भी लोग गर्म कपड़ों में ढंके नजर आने लगे हैं। फिलहाल बन रही परिस्थिति के कारण अगले दो दिन ठंड ऐसी ही बनी रहेगी, पारे में गिरावट होती रहेगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के पांच जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। प्रदेश में सबसे ठंडा खजुराहो रहा। वहीं पचमढ़ी में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। जबलपुर, मलाजखंड, खरगोन, नौगांव व बैतूल में शीतलहर का प्रभाव रहा। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। शहडोल, जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल संभागों के जिलों में सामान्य से काफी कम रहे। अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान बता रहा है कि मौसम शुष्क रहेगा। बैतूल, खरगोन, सिवनी, छतरपुर व जबलपुर के जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है। इसकी चेतावनी के लिए विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश के बड़े शहरों का हाल
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक तापमान में हल्की गिरावट जारी है। प्रदेश भर में दिन का तापमान 30 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। रात का पारा छह डिग्री पर चल रहा है। प्रदेश में सबसे ठंडा खजुराहो रहा। खजुराहो में 6, पचमढ़ी में 6.6, नौगांव में 7.2, उमरिया में 7.4, रायसेन में 7.8, बैतूल में 8, छिंदवाड़ा-मंडला में 8.6, जबलपुर में 9.5, दतिया में 9.6, ग्वालियर में 9.9, खरगोन-राजगढ़ में 10 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वहीं अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट रही। सभी जिलों का पारा 30 डिग्री ने नीचे रहा। प्रदेश में सबसे गर्म सीधी रहा। सीधी में 29.2, रीवा-खरगोन-राजगढ़ में 29, दमोह में 28.5, उज्जैन में 28, नर्मदापुरम में 27.9, खंडवा-गुना में 27.5, मंडला में 27.4, ग्वालियर में 27.3, सागर में 27.1, नौगांव में 27 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। पचमढ़ी में सबसे कम अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री रहा।
मौसम वैज्ञानिक बता रहे हैं कि पाकिस्तान से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण अगले 48 घंटे तक इसी तरह मौसम बना रहेगा। अभी एक वेस्टर्न डिस्टर्बन्स एक्टिव है। इसके कारण अगले दो-तीन दिन इसी तरह ठंड बनी रहेगी। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास ट्रफ के रूप में एक्टिव है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने के पीछे यह भी एक वजहहै। प्रदेश में आने वाली हवा का रुख भी अभी उत्तरी बना हुआ है। इस वजह से तापमान में गिरावट जारी है।

| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| भोपाल | 26.3 | 10.2 |
| इंदौर | 26.2 | 12.1 |
| जबलपुर | 25.7 | 9.5 |
| ग्वालियर | 27.3 | 9.9 |