सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: day temperature reached 37.5

MP Weather Today: मध्यप्रदेश से ठंड एकदम गायब, दिन का पारा 37.5 तो रात का पारा 18 डिग्री तक पहुंचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 25 Feb 2023 07:29 PM IST
सार

MP Weather Report : हवा का रुख दक्षिणी होने से तापमान बढ़ रहा है। वहीं प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम भी एक्टिव नहीं है। धूप में लगातार तल्खी बढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: day temperature reached 37.5
एमपी मौसम आज: तापमान बढ़ रहा है। - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मध्यप्रदेश से ठंड एकदम गायब हो गई लगता है। तापमान बढ़ रहा है। सुबह-शाम की गुलाबी ठंड भी कम होने लगी है। हवाओं का रुख दक्षिणी हो गया है। प्रदेश में सबसे गर्म राजगढ़ रहा। राजगढ़ में 37.5 डिग्री तक पहुंच गया है। सबसे गर्म रात सागर की रही। सागर में 18 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
Trending Videos


मौसम केंद्र की रिपोर्ट बता रही है कि बीते 24 घंटों में मौसम शुष्क बना हुआ है। न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। अगले 24 घंटों में भी मौसम शुष्क बना रहेगा। फरवरी के शेष दिनों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा, कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में पचमढ़ी सबसे ठंडा
मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो पश्चिमी मप्र में रात का तापमान कहीं-कहीं मामूली रूप से गिरा है। जबकि पूर्वी मप्र में रात का पारा लगभग स्थिर बना रहा। दिन के तापमान में भी खास परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। पचमढ़ी में 8.4, मलाजखंड में 10.8, उज्जैन में 11, रायसेन में 11.2, रीवा में 12, छिंदवाड़ा में 12.1, बैतूल में 12.2, उमरिया में 12.5, मंडला में 12.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। वहीं सबसे गर्म रात सागर की रही। सागर में 18 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। प्रदेश में सबसे गर्म राजगढ़ रहा। राजगढ़ में 37.5 डिग्री तक पहुंच गया है।

धूप में लगातार तल्खी बढ़ती जा रही
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हवा का रुख दक्षिणी होने से तापमान बढ़ रहा है। वहीं प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम भी एक्टिव नहीं है। धूप में लगातार तल्खी बढ़ती जा रही है। जानकारों की मानें तो वर्तमान में ईरान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इसके असर से जम्मू-कश्मीर में वर्षा होने की संभावना है, लेकिन इस मौसम प्रणाली का मध्य प्रदेश के मौसम पर प्रभाव पड़ने की संभावना कम है। आगे आने वाले दिनों में गर्मी बनी रहेगी। तापमान में भी मामूली बढ़त जारी रह सकती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed