{"_id":"6381e8496359c63e52209371","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-mercury-reached-4-4-degrees-in-pachmarhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: प्रदेश की रातें ठिठुरन भरी, सीजन में पहली बार पचमढ़ी में पारा 4.4 डिग्री तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: प्रदेश की रातें ठिठुरन भरी, सीजन में पहली बार पचमढ़ी में पारा 4.4 डिग्री तक पहुंचा
Sat, 26 Nov 2022 03:50 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 26 Nov 2022 03:50 PM IST
सार
Madhya Pradesh Weather Today: बीते 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। जबलपुर व मलाजखंड में शीतलहर का प्रभाव रहा। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। रात का पारा 4.4 डिग्री तक पहुंच गया है। जबलपुर, छतरपुर, बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट के साथ चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में रात में ठंडक बढ़ी है। दिन में सामान्य मौसम शाम होते-होते सर्द हवाओं के असर से ठिठुरन भरा होने लगा है। प्रदेश में सीजन में पहली बार पारा साढ़े चार डिग्री के नीचे गया है। इस बार पचमढ़ी में 4.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के 14 जिलों में रात का पारा 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। जबलपुर, छतरपुर, बालाघाट में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। जबलपुर व मलाजखंड में शीतलहर का प्रभाव रहा। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेशभर में रात का पारा सामान्य से कम बना हुआ है, जबलपुर संभाग के जिलों में सामान्य से काफी कम तापमान दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। जबलपुर, छतरपुर, बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट के साथ चेतावनी जारी की है।
प्रदेश के बड़े शहरों का हाल
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। रात का पारा 4.4 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास घूम रहा है। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। पचमढ़ी में 4.4, नौगांव में 6.4, उमरिया में 6.6, मंडला-छिंदवाड़ा में 8, जबलपुर-रायसेन में 8.4, ग्वालियर में 8.8, दतिया में 8.9, राजगढ़ में 9.3, गुना में 9.5, रीवा में 9.6, सतना में 9.9, उज्जैन में 10 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट रही। प्रदेश में सबसे गर्म खरगोन रहा। खरगोन में 30.8, दमोह में 30, गुना में 29.6, खंडवा में 29.5, उज्जैन में 29.2, शिवपुरी में 29, मंडला में 28.9, ग्वालियर-नर्मदापुरम में 28.7, छिंदवाड़ा में 28.3, नौगांव-रतलाम में 28.2, सतना में 28 डिग्री अधिकतम तापमान बना रहा।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर भारत की तरफ से सर्द हवाएं आ रही हैं, लेकिन राजस्थान पर बने एक प्रति-चक्रवात के असर से मध्य प्रदेश में आकर हवाओं का रुख कभी उत्तरी तो कभी पूर्वी हो जा रहा है। इस वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। 29 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके प्रभाव से हवा का रुख पश्चिमी हो सकता है। नतीजतन रात का पारा फिर उछल सकता है।

| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| भोपाल | 26.8 | 10.2 |
| इंदौर | 27.5 | 11.2 |
| जबलपुर | 26.9 | 8.4 |
| ग्वालियर | 28.7 | 8.8 |