{"_id":"6374bfe6547f552bce306a49","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-mercury-reaches-8-degree-in-pachmarhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: उत्तर से आ रही हवा दिखा रही असर, पचमढ़ी में पारा 8 डिग्री पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: उत्तर से आ रही हवा दिखा रही असर, पचमढ़ी में पारा 8 डिग्री पर पहुंचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 16 Nov 2022 04:18 PM IST
सार
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं रहा। जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में सामान्य से कम रहे। प्रदेश में सबसे गर्म दमोह रहा तो सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज:ठंडी हवाओं से पारा लुढ़क रहा है।
- फोटो : self
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश का मौसम लगातार मिजाज बदल रहा है। ठंडी हवाओं से पारा लुढ़क रहा है। आने वाले दिनों में पारा और लुढ़कने की संभावना है। प्रदेश में सबसे गर्म दमोह रहा तो सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। उत्तर भारत में ठंड बढ़ी है और वहां से आ रही ठंडी हवा यहां भी असर दिख रहा है। 18 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसके असर से कई इलाकों में ठिठुरन शुरू होगी।
मौसम केंद्र की रिपोर्ट कह रही है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं रहा। जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में सामान्य से कम रहे। मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो अधिकतम तापमान लगभग स्थिर बना रहा। प्रदेश में सबसे गर्म दमोह रहा। दमोह में 32.6, खरगोन में 31.6, राजगढ़-गुना-खंडवा में 31.5, ग्वालियर-नौगांव में 31.2, शिवपुरी-उज्जैन में 31, नर्मदापुरम में 30.9, मंडला में 30.8, सागर-दतिया में 30.6, भोपाल में 30.3, रतलाम में 30.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
प्रदेश के बड़े शहरों का हाल
न्यूनतम तापमान की बात करें तो इसमें भी कोई विशेष परिवर्तन नहीं रहा। अधिकांश जगह पारा 15 डिग्री के नीचे ही रहा। पचमढ़ी में 8, छिंदवाड़ा में 10.7, उमरिया में 10.9, खजुराहो-रायसेन-नौगांव में 11, मंडला में 11.5, जबलपुर-खरगोन में 12, खंडवा में 12.4, बैतूल में 12.5, ग्वालियर-रीवा में 13.2, दतिया में 13.5, भोपाल-सतना में 13.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान में गिरावट जारी है। जहां हाल ही में बारिश हुई है, वहां पारा तेजी से लुढ़का है। हवाओं का रुख भी उत्तरी, उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। इस वजह से मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ने लगी है। जानकार बताते हैं कि मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाला कोर्इ वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। हालांकि उत्तर भारत में ठंड बढ़ी है और वहां से आ रही ठंडी हवा यहां भी असर दिख रहा है। 18 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसके असर से कई इलाकों में ठिठुरन शुरू होगी।
Trending Videos

| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| भोपाल | 30.3 | 13.8 |
| इंदौर | 29.2 | 14.8 |
| जबलपुर | 29.6 | 12.0 |
| ग्वालियर | 31.2 | 13.2 |

कमेंट
कमेंट X