पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Mercury rising continuously

MP Weather Today: मध्यप्रदेश में लगातार चढ़ रहा पारा, दिन का तापमान 33 डिग्री तक पहुंचा

Thu, 09 Feb 2023 04:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 09 Feb 2023 04:00 PM IST
सार

पूर्वी मप्र में तापमान में गिरावट देखी गई तो पश्चिमी मप्र में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे गर्म खरगोन रहा।

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Mercury rising continuously
मौसम की रिपोर्ट - फोटो : self

विस्तार

मध्यप्रदेश का मौसम सामान्य है। सुबह-शाम को ठंडक है। वहीं दिन में धूप सीधी पड़ने से तापमान में उछाल जारी है। कहीं-कहीं धूप तीखी होने चुभन पैदा कर रही है। अगले 2-3 दिनों में तापमान में और भी बढ़ोतरी संभव है। प्रदेश में दिन का तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि रात का पारा कहीं-कहीं लुढ़क रहा है। पचमढ़ी में रात का तापमान 4.4 डिग्री पर दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान रीवा संभाग के जिलों में काफी गिरा। शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से कम पारा रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। यहां साढ़े चार डिग्री से कम तापमान दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में भी मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग का दृष्टिकोण कहता है कि अगले दो-तीन दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो पूर्वी मप्र में तापमान में गिरावट देखी गई तो पश्चिमी मप्र में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। पचमढ़ी में 4.4, रीवा में 7.4, मलाजखंड में 7.5, उमरिया-बैतूल में 7.8, रायसेन में 8, छिंदवाड़ा में 8.3, दतिया-मंडला में 8.6, ग्वालियर में 8.9, नौगांव में 9, खजुराहो में 9.2, राजगढ़-जबलपुर में 9.5, गुना में 9.9, उज्जैन में 10 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दिन का पारा भी लगातार उछल रहा है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे गर्म खरगोन रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आसमान साफ रहने के कारण धूप दिन में गर्मी बढ़ा रही है। रात में सिहरन बरकरार है। मौसम का इस तरह का मिजाज शुक्रवार को भी बना रह सकता है। उसके बाद तापमान बढ़ने लगेगा। वर्तमान में किसी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार से एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करने लगेगा। उसके प्रभाव से हवा का रुख बदलने से शुक्रवार रात से तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed